Site icon Yashbharat.com

प बंगाल में शाह ने भरी हुंकार, कहा- TMC को जल्द सत्ता से करेंगे बाहर

mcms 55

नेशनल डेस्क:  भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ ‘‘ हिंसा भड़काने ’’ के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। उन्होंने आज कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का बलिदान बेकार नहीं जायेगा और पार्टी 2019 में राज्य की 42 में से 22 लोकसभा सीटें जीतेगी। शाह ने एक जनसभा को संबोधित करते हुये कहा कि अगर बंगाल की जनता बांग्लादेश से घुसपैठियों का आना रोकना चाहती है तो उसे ममता नीत तृणमूल कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकना होगा।
Yashbharat

भाजपा कार्यकर्ताओं का बलिदान नहीं जाएगा व्यर्थ
भाजपा अध्यक्ष ने राज्य में हिंसा भड़काने के लिये राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग रवींद्र संगीत सुना करते थे, वे अब बमों की आवाज सुनते हैं। उन्होंने कहा कि हिंसा कभी बंगाल की संस्कृति नहीं रही। यह गुरुदेव रवींद्र नाथ टैगोर, बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय जैसी महान हस्तियों का राज्य है। आप सब देख सकते हैं कि ममता ने इस राज्य के साथ क्या किया है। इससे पहले शाह ने कथित रूप से राजनीतिक हिंसा में मारे गये भाजपा कार्यकर्ताओं के परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शाह कहा कि हाल ही में हमारी पार्टी के 20 से अधिक कार्यकर्ता राज्य में मारे गये। यह बलिदान बेकार नहीं जायेगा। मैं ममता बनर्जी को चुनौती देता हूं कि हम आगामी दिनों में आपको सत्ता से बाहर कर देंगे।

शाह ने कहा कि अगले आम चुनाव राज्य में बदलाव की आधारशिला रख देंगे और पार्टी 22 लोकसभा सीटें जीतेगी। भाजपा ने 2014 में दो सीटें जीती थी। उन्होंने मोदी सरकार के खिलाफ महागठबंधन बनाने के ममता के प्रयासों का मजाक बनाते हुये कहा कि तृणमूल कांग्रेस राज्य में राजनीतिक जमीन खो रही है। हमें विपक्षी दलों का गठबंधन करने के उनके कदम पर कोई आपत्ति नहीं लेकिन ऐसा करने से पहले उन्हें इस बात की ङ्क्षचता होनी चाहिये कि बंगाल में राजनीतिक जमीन उनके हाथों से निकल रही है।

राज्य में नहीं हुआ विकास 
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने पिछले पंचायत चुनावों में आतंक मचाया था लेकिन इतनी हिंसा के बावजूद वह भाजपा को कई सीटें जीतने से नहीं रोक सकी। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनावों में 20 भाजपा कार्यकर्ताओं की मौत हुई थी।उन्होंने आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार की वित्तीय मदद के बावजूद राज्य में विकास नहीं हो रहा है और केवल बम बनाने का व्यापार और तृणमूल कांग्रेस के अपने काम-धंधे फल-फूल रहे हैं। शाह ने मंच पर दिवंगत कार्यकर्ताओं के परिवारों को सम्मानित किया।

Exit mobile version