बीना। छेड़छाड़ से आहत कक्षा 10वीं की छात्रा ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त छात्रा अपनी दो बहनों के साथ घर पर थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले एक लड़के ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। इससे दुखी होकर उसने जहर खा लिया। इलाज के दौरान रविवार को जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
घटना शुक्रवार शाम करीब पांच बजे की है। 16 वर्षीय छात्रा दीपिका (परिवर्तित नाम) शौच कर घर लौट रही थी। इसी दौरान एक युवक नीलू यादव ने उसके साथ छेड़छाड़ कर अश्लील भाषा में बात की। लड़की ने इसका विरोध किया तो आरोपित युवक ने उसे बदनाम करने की धमकी दी। इससे दुखी होकर छात्रा ने घर जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर लड़की की दो अन्य बहनों ने गांव के दूसरे लोगों से मदद मांगी।
लड़की को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। उसकी हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद सागर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी की मौत हो गई। की मौत से पहले परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सागर में पढ़ाई करती थी छात्रा
लड़की के पिता ने बताया कि मेरी संतानों में सिर्फ लड़कियां हैं। बेटियों को बेहतर शिक्षा देने और काबिल बनने के लिए सागर में मकान किराए पर लिया है। वहीं बेटियों को रखकर उन्हें पढ़ाता हूं। कुछ दिन पहले ही खरीफ फसल की बोवनी करने गांव आए थे। घटना के दिन अपनी पत्नी के साथ झांसी रिश्तेदारी में गया था। इसी का फायदा उठाकर आरोपित ने उनकी लड़की के साथ छेड़छाड़ कर दी। इससे दुखी होकर उसने आत्महत्या कर ली।
पहले से करता था परेशान
लड़की के पिता का कहना है कि आरोपित युवक मेरी बेटी को पहले से परेशान करता था। इसकी जानकारी उसके जहर खाने के बाद मेरी दो अन्य बेटियों ने दी। उन्होंने कहा कि यदि उनकी बेटियां पहले ही यह बात मुझे बता देतीं तो शायद मेरी बेटी बच जाती।
-
कजलिया पर्व की व्यवस्थाओं को लेकर महापौर श्रीमती सूरी ने किया स्थल निरीक्षण,घाट एवं मेला स्थल पर प्रकाश, स्वच्छता और पहुंच मार्ग की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के दिए निर्देश -
बीमार वृद्ध दंपति के पास बेटे की तरह साथ खड़े रहे कलेक्टर,अम्मा-दादा को खुद डॉक्टर के कमरे तक ले गए, जांच पूरी होने तक रहे साथ,कलेक्टर ने कोरी दंपत्ति के इलाज और बीपीएल कार्ड बनवाने के दिए निर्देश -
कजलिया मेले की तैयारियों को लेकर निगम ने अधिकारियों को सौंपे दायित्व,मेला के दौरान स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश आदि की रहेगी व्यवस्था विशेष -
शासकीय महाविद्यालयों की दुर्दशा पर अभाविप का प्रदेशव्यापी ‘विद्यार्थी हुंकार अभियान,मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन -
जबलपुर को रक्षा क्षेत्र में बड़ी सौगात: 450 करोड़ से बनेगा T-72 टैंकों का स्वदेशी ओवरहालिंग प्लांट, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रखी आधारशिला -
नेपाल जल-प्रलय में फंसे मध्य प्रदेशवासियों के लिए आगे आई मोहन सरकार, सहायता के लिए दिल्ली में 24×7 कंट्रोल रूम शुरू -
खेलो इंडिया संवाद में युवाओं ने लिया खेल एवं फिटनेस को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प PMCOE शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुआ आयोजन, सांसद बीडी शर्मा ने पैरा एथलीट शुभम चक्रवर्ती को किया सम्मानित -
महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, घंटाघर पर 10 रुपये किलो शक्कर बेचकर जताया विरोध -
हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 225 लीटर डीजल बरामद,झिंझरी पुलिस की कार्रवाई — चोरी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार सहित डीजल निकालने के उपकरण जब्त, अन्य वारदातों के खुलासे की उम्मीद -
दादा धाम वृद्धा आश्रम में बुजुर्गों के साथ धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन,मुस्कान ड्रीम्स फाउंडेशन की महिला मंडल ने बुजुर्गों को बांधा रक्षा सूत्र, लिया आशीर्वाद -
जन अभियान परिषद ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत रोपे 100 पौधे, संरक्षण और उनकी देखभाल का संकल्प लिया -
बिलासपुर-बेंगलुरु यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: ‘समर स्पेशल’ ट्रेन हुई रेगुलर, अब इन 24 स्टेशनों पर रुकेगी -
भिंड में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: नामांतरण के नाम पर रिश्वत ले रहा पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार -
जलकर राहत योजना का लाभ लेने आगे आ रहे उपभोक्ता,50 प्रतिशत छूट का सीमित अवसर, निगम के प्रयासों को मिल रहा अच्छा प्रतिसाद -
अपहृत 02 नाबालिक बालिका को माधवनगर पुलिस ने जबलपुर, बिलासपुर से किया दस्तयाब, दोनों आरोपी भी गिरफ्तार -
डीजीपी के सख्त निर्देशों के बाद भी नहीं थम रहा रील्स का क्रेज, क्या MP में भी लागू होगी सोशल मीडिया पॉलिसी? -
नाले के पुनर्निर्माण के लिए खुदाई करके नाला निर्माण पूरा कराना भूले अधिकारी, माधवनगर गेट के पास प्रशासन को किसी बड़े हादसे का इंतजार -
मध्य प्रदेश में UCC बिल को राज्यपाल की हरी झंडी, राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए केंद्र को भेजा जाएगा प्रस्ताव -
पर्वों के दौरान नागरिक सुविधा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु निगम प्रशासन मुस्तैद,अतिक्रमण एवं हांका दल ने जुलूस मार्ग एवं बाजार क्षेत्रों में संभाला मोर्चा, सुगम आवागमन और व्यवस्थित यातायात पर विशेष नजर -
ईद मीलादुन्नबी जुलूस के पश्चात चला विशेष सफाई अभियान,आयोजन स्थलों एवं जुलूस मार्गों की विशेष सफाई हेतु निगम अमले ने संभाली कमान
