Site icon Yashbharat.com

प्लास्टिक क़े उपयोग से होती हैं प्रकति क़ो हानि

IMG 20240612 WA0009 1

कटनी –4 एमपी एनसीसी कटनी मध्य प्रदेश के निर्देशानुसार आज 12 जून को शासकीय कन्या महाविद्यालय कटनी की एन. सी. सी. इकाई द्वारा प्राचार्य डॉक्टर चित्रा प्रभात के मार्गदर्शन में स्टॉप बैगिंग द प्लेनेट गो बायो ग्रीन विषय पर स्टेट बैंक चौराहा कटनी से मिशन चौक कटनी तक रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया की प्लास्टिक के बैग के उपयोग से हानि होती है तथा हम अपने प्लेनेट की रक्षा करने हेतु खरीदारी करते समय पेपर बाग का उपयोग करें।

एनसीसी के कैडेट्स राबिया, मुस्कान, शिपाली सिंह, लक्ष्मी तिवारी, पूजा, तोशी कोरी के द्वारा पेपर के बैग बनाकर दुकानदारों को दिए गए और उन्हें पेपर देकर प्लास्टिक बैग का उपयोग न करने हेतु प्रेरित किया गया। एनसीसी कैडेट्स के द्वारा रैली तथा पेपर बैग का वितरण महाविद्यालय की शिक्षिका सोनिया कश्यप की देख रेख में किया गया।

 

Exit mobile version