Site icon Yashbharat.com

प्रिया प्रकाश वारियर का नया कारनामा, मार्क जकरबर्ग को इस मामले में पछाड़ दिया

priya 1

नई दिल्ली। प्रिया प्रकाश वारियर का नाम आज हर कोई जानता है। 26 सेकंड की एक क्लिप ने इस मलयालम एक्ट्रेस को रातोंरात स्टार बना दिया है। प्रिया की वेलेंटाइन्स डे के पहले शुरू हुई थी जो अब तक जारी है और उनके चाहने वालों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। प्रिया की अभी एक भी फिल्म रिलीज वहीं हुई और अभी से ही प्रिया लाखों लोगों के दिल की धड़कन बन गई है।

अब तो आलम यह है कि प्रिया ने सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म फेसबुक के संस्थापक मार्क जकरबर्ग तक को पछाड़ दिया है। मार्क जकरबर्ग फेसबुक के साथ इंस्टाग्राम के भी मालिक हैं और अब प्रिया प्रकाश वारियर के फॉलोअर्स की संख्या जकरबर्ग के फॉलोअर्स से भी ज्यादा हो गई है।

मार्क जकरबर्ग के इंस्टाग्राम पर 40 लाख फॉलोअर्स हैं जबकि प्रिया प्रकाश वारियर के करीब 45 लाख फॉलोअर्स हैं।

प्रिया प्रकाश वारियर की मलयाली फिल्म ‘उरु अदार लव’ के एक गाने की क्लिप के वायरल होने के बाद प्रिया नेशनल क्रश बन गई। अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर प्रिया प्रकाश वारियर के वीडियो, तस्वीरें, और उन पर बन रहे तमाम तरह के मीम्स लगातार वायरल होते गए।

Exit mobile version