Site icon Yashbharat.com

प्रियंका ने दिया विवादित बयान, बोली- सिर्फ HIPS और B**BS के बारे में होती है हिंदी फिल्म्स

priyamka

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने एक के बाद एक गलत बयानों की वजह से विवादों में घिरती जा रही हैं। इन दिनों प्रियंका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा हैं। वैसे तो ये वीडियो आज से 2 साल पहले हुए एमी अवॉर्ड्स 2016 का है लेकिन सोशल मीडिया पर ये लगातार ट्रेंड कर रहा है। इस वीडियो में प्रियंका  बॉलीवुड फिल्म्स और गानों को लेकर बेहद विवादित बयान देती नजर आ रही हैं।

priyanka chopra 1525411381

इस वीडियो में रिपोर्टर प्रियंका से कुछ इंडियन फिल्म्स के डांस मूव्स करने को कहती हैं। इसके जवाब में प्रियंका कहती दिख रही हैं, ‘भारतीय फिल्मों में सब कुछ हिप्स और बूब्स के ईर्द गिर्द होता है।’ इसके साथ में प्रियंका ने कुछ कैजुअल डांस मूव्स भी दिखाए।

इसे लेकर प्रियंका को ट्विटर पर विरोध का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक कि कुछ ट्विटर हैंडल्स ने तो बायकॉट प्रियंका तक करना शुरू कर दिया। इसे लेकर ट्विटर हैंडल @SirJadejaaaa लिखते हैं, भारतीय फिल्मों को लेकर ये हैं प्रियंका चोपड़ा के विचार हैं। जिन फिल्मों के कारण वो आज हॉलीवुड में हैं। लोग नाम और पैसे के लिए कई बार कितना नीचे गिर जाते हैं।

Exit mobile version