Site icon Yashbharat.com

प्राथमिक स्कूल के शिक्षक के निवास पर लोकायुक्त की कार्रवाई

images 32

बैतूल। बैतूल जिले में अजाक विभाग के प्राथमिक स्कूल के शिक्षक के बगडोना और भोपाल स्थित निवास पर आज सुबह लोकायुक्त पुलिस के दल ने छापामार कार्रवाई की। प्राप्त जानकारी के अनुसार सारणी नगर पालिका क्षेत्र के बगडोना में रहने वाले शिक्षक पंकज श्रीवास्तव के बगडोना और भोपाल में भी मकान है। जिस पर लोकायुक्त पुलिस ने आय से अधिक संपत्ति की जांच के लिए जांच की कार्रवाई कर रही है। मंगलवार सुबह भोपाल से आधा दर्जन वाहनों में सवार होककर पहुंची लोकायुक्त की टीम ने सुबह करीब 7:30 बजे यहां कार्रवाई शुरू की। इसी समय दौरान भोपाल स्थित मिनाल रेसीडेंसी में उनके एक अन्य मकान पर भी कार्रवाई हुई। बताया जा रहा है कि पंकज श्रीवास्तव के भोपाल स्थित मकान में किराएदार रहते हैं जबकि वह अपने परिवार के साथ बगडोना में निवास करते है।

पंकज श्रीवास्तव प्रायमरी स्कूल में शिक्षक है लेकिन उनके परिवार में करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित की हुई है। इसी को लेकर लोकायुक्त पुलिस ने यह कार्रवाई की है। हालांकि सूत्र बताते हैं कि पंकज श्रीवास्तव के पिता वेस्टर्न कोल फील्ड लिमिटेड पाथाखेड़ा में सर्वेयर के पद पर पदस्थ थे। जिन्हें रिटायरमेंट के पश्चात बड़ी रकम प्राप्त हुई थी। हालांकि लोकायुक्त की टीम जांच पड़ताल कर रही है, जिसके बाद सही स्थिति सामने आ पाएगी। News Updating…

Exit mobile version