Site icon Yashbharat.com

प्रसव पीड़िता को आरपीएफ ने स्टेशन में उतार कर पहुंचाया अस्पताल जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ

indian railway Train Engine

जबलपुर । (यश भारत)। एक प्रसव पीड़िता के परिजनों की सूचना पर आरपीएफ ने उसे स्टेशन में उतार कर 108 की मदद से अस्पताल भेजा जहां पर प्रसूत का ने एक बच्चे को जन्म दिया जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं आरपीएफ के सराहनीय कार्य की परिजनों द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा की गई।

यह मामला पश्चिम मध्य रेल के सतना रेलवे स्टेशन का है जहां पर आरपीएफ द्वारा अपनी कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए प्रसूत का को श्रमिक स्पेशल से उतारने के बाद उसे अस्पताल पहुंचाया था इस संबंध में सतना आरपीएफ ने जानकारी देते हुए बताया कि/डिप्टीएसएस/सतना से सूचना प्राप्त हुई कि गाड़ी क्र. 09091 डा. उधना-सासाराम -श्रमिक स्पेषल में कोच नं. 182236 में यात्रा कर रही एक महिला यात्री को प्रसव पीड़ा हो रही है।

सूचना पर डिप्टीएसएस/सतना को अवगत कराया गया कि आप रेलवे डाॅक्टर को सूचित कर गाड़ी के आगमन पर महिला को चैक करवाये और उनके निर्णय अनुसार अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। डिप्टीएसएस द्वारा बताया गया कि रेलवे डाॅक्टर नही आयेगे बाद गाड़ी के समय 03.20 बजे सतना स्टेषन में प्लेटफार्म क्र. 01 पर आगमन उपरांत सउनि लोकेश पटेल व प्र.आर. बृजेष त्रिपाठी द्वारा उक्त कोच को अटैण्ड किया गया, डिप्टीएसएस/सतना स्टैचर लेकर पहुंचे तो पाया गया कि महिला उक्त कोच की बर्थ नं. 61 पर यात्रा कर रही थी, जिसे तीव्र प्रसव पीड़ा हो रही थी जो गाड़ी के रूकने पर कोच से बाहर उतरकर प्लेटफार्म पर अपने साथ के परिजन के साथ आई और अधिक दर्द के कारण लेट गई दौराने पूछताछ साथ की महिला रूबी बिंद ने बताया कि मेरी भांजी सविता को प्रसव की तीव्र पीड़ा हो रही है जिसे कभी भी डिलेवरी हो सकती है अतः मौके की गंभीरता को देखते हुएASI लोकेश पटेल द्वारा निर्णय लेते हुए तत्काल स्टैªचर के माध्यम से स्टेषन बिल्डिंग के बाहर लाया गया, अतः महिला को अत्यधिक पीड़ा को देखते हुए 108 एंबूलेंस से संपर्क नही होने के कारण स्टेषन रोड पर पेपर लोड कर रहे आॅटो के माध्यम से तत्काल जिला चिकित्सालय सतना मे ले जाया गया जहां उपस्थित आॅन ड्यूटी महिला डाॅक्टर द्वारा चैक अप कर भर्ती कर लिया गया। कुछ समय पश्चात् उक्त महिला को पुत्र की प्राप्ति हुई।
उक्त मामले में /ASI/RPF लोकेश पटेल तवरित निर्णय व सूझबूझ से की गई की मदद से जच्चा-बच्चा दोनों सकुशल हैं

Exit mobile version