Site icon Yashbharat.com

प्रयागराज से गायब युवती का परिवार भोपाल पहुंचा, लड़के के घर पर मचा हंगामा

images 52 1

भोपाल। बरेली की साक्षी मिश्रा व अजितेश की शादी देशभर में सर्खियां बनी हुई है। इसी मामले से मिलता-जुलता मामला कोलार क्षेत्र में भी सामने आया है। प्रयागराज यूपी के एक व्यापारी का परिवार भोपाल आया है, उनको मालूम चला कि उनकी बेटी प्रेम विवाह करने के बाद भोपाल में एक इंजीनियर के घर पर रुकी हुई है। जिससे उसने शादी कर ली है। हालांकि परिवार प्रयागराज पुलिस के साथ वापस भी चला गया। जब उनको यहां कोई नहीं मिला।

कोलार टीआई अनिल वाजपेई के अनुसार राजहर्ष कॉलोनी का एक युवक गुजरात की एक कंपनी में इंजीनियर है। उसके पिता मंडी बोर्ड भोपाल में असिस्टेंट डायरेक्टर हैं। प्रयागराज की एक युवती के परिजन पुलिस के साथ भोपाल आए थे। उनको आशंका थी कि 5 जुलाई को भदभदा में स्थित एक सामाजिक संस्था के सहयोग से उनकी बेटी ने इंजीनियर युवक से शादी कर ली है। जब युवती का परिवार उस युवक के घर पहुंचा तो उसके परिजनों ने साफ कह दिया कि उनका बेटा घर पर नहीं है। उसके और उस युवती के बारे में कोई जानकारी नहीं है। यहां पर कोई नहीं है और लोगों को वापस जाने के लिए कहा था।

मां की तबीयत खराब हुई

इसके बाद लड़की के परिजनों ने उनके घर के बाहर हंगामा मचाया, जिसके बाद से लड़के की मां की तबीयत खराब हो गई। उनको निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया है। जबकि टीआई का कहना है कि परिवार की ओर से किसी प्रकार का हंगामा नहीं मचाया गया है।

Exit mobile version