Site icon Yashbharat.com

प्रयागराज में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष से चाकू की नोक पर रेस्टोरेंट में दुष्कर्म

rape case jabalpur 18072019

Prayagraj ! घूरपुर के सारंगापुर स्थित रेस्टोरेंट में नाश्ता करने पहुंची पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष से चाकू की नोक पर दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। किसी तरह वहां से निकलकर पीड़िता ने घूरपुर थाने पहुंचकर शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी समेत दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रात में ही मुख्य आरोपी को हिरासत में भी ले लिया गया, लेकिन पुलिस इससे इंकार करती रही।

नैनी में रहने वाली 22 वर्षीय युवती एक कॉलेज की पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रह चुकी है, जो वर्तमान में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। उसका आरोप है कि पूर्व में वह कई बार घर लौटते वक्त घूरपुर के सारंगापुर स्थित जीवा रेस्टोरेंट में नाश्ता करने जा चुकी है। रविवार को भी वह शाम चार बजे रेस्टोरेंट में पहुंची। इस दौरान कैश काउंटर पर बैठा रोहन उसे मिला, जिसने खुद को रेस्टोरेंट का मालिक बताया। इस दौरान वह उसे झांसा देकर रेस्टोरेंट के पीछे ले गया और फिर वहां चाकू निकाल लिया। साथ ही हत्या करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया, साथ ही गालीगलौज की।

Exit mobile version