Site icon Yashbharat.com

प्रमुख सचिव का कॉलेज निरीक्षण, कहीं नाराजगी जताई तो कहीं स्वच्छता देखकर की प्रशंसा

IMG 20201121 WA0004

जबलपुर। प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग करलिन खोगंवार देशमुख ने शहर के तकनीकी संस्थानों का निरीक्षण्‍किया। शुरुआत औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से हुई। जहां भारी अव्यवस्था देखकर नाराज हुईं। उन्होंने तकनीकी प्रबंधन खराब को लेकर तीखी टिप्पणी की। पुराने कबाड़ और अव्यवस्थित मशीनरी देखकर प्राचार्य को हिदायत दी। इसके पश्चात जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज, कलानिकेतन और महिला पॉलीटेक्निक कॉलेज भी पहुंचीं।

आईटीआई परिसर को साफ सुधरा बनाने पर जोर

प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा ने आईटीआई में परिसर को साफ सुधरा और विद्यार्थियों के लिए आकर्षक बनाने पर जोर दिया। इस दौरान प्राचार्य टीके नंदनवार ने बताया कि उन्होंने परिसर को दुरुस्त करने के लिए निर्देश दिए हैं। वहीं जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में विभाग प्रमुख और शिक्षकों की अलग-अलग बैठक ली गई। जिसमें उन्होंने शत प्रतिशत सीट भरने पर सराहना की। स्टॉफ ने बताया कि शिक्षा की गुणवत्ता के लिए जरूरी है कि खाली पद भरे जाए। इस पर उन्होंने शीघ्र इस संबंध में कार्रवाई का भरोसा दिया। प्रमुख सचिव ने इंफ्रास्ट्रक्चर में बदलाव के लिए प्रस्ताव बनाकर विभाग को भेजने के निर्देश दिए।

स्वच्छता पर प्रबंधन को सराहा

इधर कलानिकेतन में दोपहर को निरीक्षण करने पहुंचीं। जहां खूबसूरत परिसर और गार्डन देखकर उन्होंने खुशी जाहिर की। परिसर की स्वच्छता पर उन्होंने प्रबंधन को सराहा। इसके बाद उनका दौरान कुछ देर के लिए महिला पॉलीटेक्निक कॉलेज में भी हुआ। जहां उन्हें संस्थान की तरफ से हाथ से बने मास्क दिए गए। इस दौरान जेईसी प्राचार्य एके शर्मा, कलानिकेतन के प्राचार्य डॉ.आरसी पांडे आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version