Site icon Yashbharat.com

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंची नन्ही मेहमान, जानिये कौन

images 97 3

उज्‍जैन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक छोटे बच्‍ची को दुलारते कुछ तस्‍वीरें वायरल हुई हैं। इन तस्‍वीरों में मोदी बच्‍ची के साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं। इन तस्‍वीरों को इंस्‍टाग्राम पर भी शेयर किया गया है।

दरअसल ये तस्‍वीरें दिल्‍ली की हैं। जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ नजर आ रही बालिका उज्‍जैन के राज्‍यसभा सांसद सत्‍यनारायण जटिया की पाेती है।

सांसद जटिया के पुत्र राजकुमार और उनकी पत्‍नी दिल्‍ली में प्रधानमंत्री से मिलने पहुंचे थे। इसी दौरान जटिया की पोती को प्रधानमंत्री से भरपूर स्‍नेह मिला।
सांसद जटिया ने कहा कि ये पल बहुत ही आत्मीय रहे। प्रधानमंत्री ने बच्ची को दुलारते हुए हल्के फुल्के अंदाज में कहा कि बड़े होकर सांसद बनना और अपने दादा की तरह दिल्ली आना।
प्रधानमंत्री ने इंस्टाग्राम पर फोटो के साथ लिखा कि आज संसद में एक बेहद खास दोस्त उनसे मुलाकात करने के लिए आया।

Exit mobile version