Site icon Yashbharat.com

प्रदेश की मेरिट में कटनी का कोई छात्र नहीं इस बार भी लड़कियों ने मारी बाजी, 53 प्रतिशत रहा दसवीं का रिजल्ट

images 60

कटनी। माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल ने आज हाईस्कूल कक्षा दसवीं के परिणाम घोषित कर दिए।

जिसमे कटनी जिले के करीब 53 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं। हर साल की तरह इस साल भी लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ते हुए बाजी मार ली है।

घोषित परीक्षा परिणामों में 56 प्रतिशत छात्राएं और 51 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं, जबकि 5 हजार से ज्यादा छात्र फेल हो गए हैं।

शासकीय आर के गौतम उमा विद्यालय मुरवारी के छात्र आकाश कुमार बढ़ई, सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कटनी की छात्रा अनुराधा सिंह एवं किड्स केयर उमा विद्यालय कटनी के छात्रा देवांशी मिश्रा ने जिले की मेरिट लिस्ट में प्रथम स्थान अर्जित किया है।

इसी तरह शासकीय हाई स्कूल बडख़ेड़ा की छात्रा बुसरा नुसीत रिजवान ने द्वितीय एवं जेपीजी मेमोरियल कांवेंट उमा विद्यालय बहोरीबंद के छात्र

विक्रम सिंह लोधी एवं सावित्री विद्यापीठ हाई स्कूल कटनी की छात्रा कृतिका गुलाटी ने तीसरा स्थान पाया है। प्रथम तीन मेरिट में शामिल 6 छात्रों में से चार लड़कियां है।

Exit mobile version