Site icon Yashbharat.com

प्रणब मुखर्जी को कांग्रेसी नेता ने लिखी चिट्ठी- आरएसएस के कार्यक्रम में जाना ठीक नहीं

images 13

नई दिल्ली। आगामी सात जून को प्रणब मुख्रजी द्वारा आरएसएस के कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सीके जाफर शरीफ ने पूर्व राष्ट्रपति को उसपर दोबारा विचार करने का आग्रह किया है। जाफर शरीफ ने प्रणब मुखर्जी को लिखे अपने खत में कहा है कि, ‘ये सुनकर बड़ा आश्चर्य हुआ कि आप राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यक्रम का हिस्सा बनने नागपुर में उनके मुख्यालय जा रहे हैं। मुझे ये समझ में नहीं आ रहा कि आपने आखिर किस मजबूरी के चलते ये फैसला किया है।’ कभी इंदिरा गांधी के बेहद करीबी रहे सीके जाफर ने ये भी कहा है कि, ‘हमारी पार्टी जो कि हमेशा से सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ खड़ी रही है उसके सदस्यों ने जब से सुना है कि आप आरएसएस के कार्यक्रम में जाएंगे वो सभी हैरान हैं और इसपर अपना विरोध प्रकट कर रहे हैं।’ इस कार्यक्रम में जाने का फैसला वापस लेने की अपील करते हुए जाफर शरीफ ने लिखा कि, ‘ऐसे मौके पर जब लोकसभा चुनाव आने वाले हैं तब आपका संघ के मुख्यालय जाना ठीक नहीं है।’ बता दें कि रविवार से ही ये खबर मीडिया और सोशल मीडिया में चल रही है कि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता रह चुके प्रणब मुखर्जी संघ के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस खबर के सामने आने के बाद से ही कांग्रेस में इसके खिलाफ आवाजें तो उठने लगीं लेकिन पार्टी की तरफ से कोई आधिकारिक आपत्ति दर्ज नहीं कराई गई थी।

Exit mobile version