Site icon Yashbharat.com

पू्र्व CM कमलनाथ ने 17 मजदूरों की मौत पर जताया अफसोस, तो कांग्रेस ने उठाए सवाल

kamalnath shivraj

भोपाल. महाराष्ट्र के औरंगाबाद (aurangabad) रेल हादसे (Rail Accident) में मज़दूरों की मौत पर पूर्व सीएम कमलनाथ (kamalnath) ने भी अफसोस जताया है. उन्होंने मृतकों को श्रद्धांजलि देते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है. कांग्रेस (congress) ने मज़दूरों की मौत पर सवाल उठाए हैं. पार्टी ने कहा ये व्यवस्था की कमी का नतीजा है. इतने दिन बाद तक सभी मज़दूरों के घर लौटेने की व्यवस्था सरकार क्यों नहीं कर पायी.

पूर्व सीएम कमलनाथ ने औरंगाबाद रेल हादसे पर अपनी शोक संवदेना व्यक्त की है. उन्होंने ट्वीट किया. उसमें लिखा कि-एक मालगाड़ी की चपेट में आने के कारण 16 मज़दूरों की मृत्यु और कई के घायल होने की दुःखद खबर है.मैं इस हादसे पर गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. साथ ही घायल जल्द स्वस्थ हों इसकी कामना करता हूं.उन्होंने सरकार से मांग की कि मृतकों को पार्थिव शरीर जल्द ही उनके घर लाने की व्यवस्था सरकार करे.

उधर कांग्रेस ने इस हादसे पर सरकार की व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. पार्टी नेता अजय यादव ने कहा ये पूरा मामला व्यवस्था की कमी का है. लॉक डाउन के इतने दिन बाद भी सभी मज़दूरों के घर लौटने की व्यवस्था सरकार क्यों नहीं कर पायी.

आज सुबह हुआ हादसा

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में रेल हादसे में 16 प्रवासी मजदूर मारे गए हैं. ये सभी मध्य प्रदेश के रहने वाले थे.ये सभी औरंगाबाद जालना रेलवे लाइन (Jalna aurangabad railway line) पर ट्रैक के पास सो रहे थे. उसी दौरान इन मजदूरों के ऊपर से मालगाड़ी गुजर गई, जिसमें इनकी जान चली गई.बताया जा रहा है मजदूर पटरी के किनारे-किनारे पैदल भुसावल की ओर जा रहे थे. रास्ते में थकान होने पर ये पटरी पर ही लेट गए. उसी दौरान तड़के एक मालगाड़ी उनके ऊपर से गुजर गयी. प्रधानमंत्री और रेल मंत्री ने घटना पर गहरा अफसोस जताया है. घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं.

Exit mobile version