Site icon Yashbharat.com

पूर्व DGP डीके पांडेय के खिलाफ बहू ने दर्ज करवाया मामला, कहा- समलैंगिक है पति, ससुर ने की शरीरिक संबंध बनाने की कोशिश

images 76

रांची: झारखंड के पूर्व डीजीपी डीके पांडेय के खिलाफ उनकी ही बहू ने देहज प्रताड़ना का मामला दर्ज करवाया है। इतना ही नहीं उनकी बहू ने डीके पांडेय पर शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया है।

पूर्व डीजीपी की बहू ने अपनी शिकायत में बताया ​है कि उनके पति संमलैंगिक हैं। बता दें, पांडेय ने डीजीपी रहते हुए 15 फरवरी 2016 को अपने बेटे शुभांकर की शादी की थी।

 

मिली जानकारी के अनुसार झारखंड के पूर्व डीजीपी डीके पांडेय की बहू ने शनिवार को थाने पहुंचकर अपने ससुर और पति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

महिला ने शिकायत दर्ज करावाते हुए कहा है कि उनके पति शुभांकर पांडेय समलैंगिक है। इस बात की जानकारी उसे शादी के दूसरे दिन ही पता चल गया था। पति के बारे में जानकारी होने पर महिला ने अपने ससुर और अन्य ससुराल वालों से बात की, लेकिन उन्होंने चुप करा दिया। बता दें, पांडेय ने डीजीपी रहते हुए 15 फरवरी 2016 को अपने बेटे शुभांकर की शादी की थी।

Exit mobile version