Site icon Yashbharat.com

पूर्व cm kamalnath की PC में शामिल हुए पत्रकार पर FIR

kamalnath 1466022821

भोपाल। कांग्रेस नेता और मध्‍यप्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री कमलनाथ की प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में शामिल उस पत्रकार पर एफआइआर दर्ज की गई है, जिसकी बेटी लंदन से लौटी थी और उसको क्‍वारंटाइन में रहने का निर्देश दिया गया था। कमलनाथ की प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में शामिल इस पत्रकार को बाद में कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया। इसी के चलते प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के शामिल सभी पत्रकारों को क्‍वारंटाइन में रहने के निर्देश दिए गए हैं।

भोपाल पुलिस प्रवक्‍ता ने बताया कि पत्रकार के खिलाफ शुक्रवार रात को श्यामला हिल्स पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 188 (लोक सेवक द्वारा दिए गए आदेश की अवज्ञा), 269 (लापरवाही से खतरनाक बीमारी फैलाना ) और 270 (निंदनीय कृत्य) के तहत मामला दर्ज किया गया गया है।

बताया गया है कि पत्रकार पर कोरोनो वायरस महामारी से संबंधित सरकार के प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन करने के लिए मामला दर्ज किया गया है। पत्रकार की बेटी, पोस्ट-ग्रेजुएट कानून की छात्रा है और 18 मार्च को लंदन से भोपाल लौट आई थी। लड़की को होम-क्‍वारंटाइन रहने का आदेश दिया गया था। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बेटी के विदेश से लौटने के दो दिन बाद, पत्रकार ने 20 मार्च को मुख्‍यमंत्री के रूप में कमलनाथ की अंतिम प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाग लिया।

Exit mobile version