जबलपुर। पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता विधायक अजय विश्नोई ने सीएम शिवराज सिंह को पत्र लिखकर जबलपुर एवं रीवा जिले का प्रभार लेने का आग्रह किया है।
पत्र में श्री विश्नोई ने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार में जबलपुर रीवा को प्रतिनिधित्व नहीं मिला है ऐसे में मैं आपकी मजबूरी समझ सकता हूँ किंतु जनता नहीं लिहाजा जरूरी है कि आप स्वयं इन दोनों जिलों का प्रभार लें ।
अजय बिश्नोई ने यह भी बताया कि पूर्व में मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह भी जबलपुर का प्रभार ले चुके हैं।

