Wednesday, April 29, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

पूर्व कैबिनेट मंत्री कर्मयोगी पं सत्येन्द्र पाठक  के पुण्य स्मरण दिवस पर विशाल भंडारा आयोजित,गरीब -पीड़ित -शोषित समाज के उद्धार ,असंख्य कन्याओं के विवाह करने के लिए सहयोग जीवन पर्यंत याद किए जायेगे है पं सत्येन्द्र पाठक

सेवा, सादगी और समर्पण की मिसाल कर्मयोगी पंडित सत्येन्द्र पाठक की पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ सम्पन्न, भंडारे में उमड़ा जनसैलाब

कटनी। मानव सेवा की प्रतिमूर्ति, प्रकृति प्रेमी कर्मयोगी मध्यप्रदेश शासन के पूर्व केबिनेट मंत्री स्वर्गीय पंडित सत्येन्द्र पाठक की पुण्यतिथि आज 28 अप्रैल को श्रद्धा, भक्ति और भावनात्मक वातावरण में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुजनों, गणमान्य नागरिकों एवं उनके अनुयायियों ने उपस्थित होकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके आदर्शों को याद किया।

पं. सत्येन्द्र पाठक का सम्पूर्ण जीवन मानव सेवा, सादगी और समर्पण का प्रतीक रहा। वे सदैव समाज के हर वर्ग के लोगों के सुख-दुख के सच्चे साथी बने रहे। चाहे किसी जरूरतमंद की सहायता हो, सामाजिक कार्यों में सहभागिता हो या फिर प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूकता—उन्होंने हर क्षेत्र में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। उनका सहज, सरल और विनम्र व्यक्तित्व सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहा और उन्होंने अपने कर्मों से समाज में एक अमिट छाप छोड़ी।

कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थितजनों ने उनके जीवन के प्रेरणादायी प्रसंगों को साझा करते हुए कहा कि पाठक जी ने निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा की और हमेशा लोगों के सुख-दुख में सहभागी बने रहे। उनके बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस अवसर पर कटाए घाट मोड़ पर सायना किड्स एवं आर के मोटर्स परिसर में आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जहां सभी ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। कार्यक्रम सायं 5:30 बजे से प्रारंभ होकर प्रभु इच्छा तक श्रद्धा और सेवा भाव के साथ चलता रहेगा । आयोजकों ने अंत में सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सेवा, संस्कार और एकता की भावना को मजबूत करते हैं। पं. सत्येन्द्र पाठक जी के आदर्श सदैव जनमानस को प्रेरित करते रहेंगे।

इस अवसर पर आशीष पाठक, यश पाठक, मनीष पाठक, राकेश गौतम, दीपक जैन, गुड्डा जैन, अनुज तिवारी, निक्कू सलूजा, राजेन्द्र दुबे(पप्पू पुलिस), रामजी पांडे, वरुण गौतम, अमन पाठक, रिजुल भसीन, सृजन सलूजा, सचिन तिवारी, सुमित अजमानी, नीरज नगरिया, राजू शर्मा, ध्रुव महेश्वरी, ऋषि अरोड़ा, अर्जुन तिवारी, प्रियंक अग्रवाल, लालू जैन, राजा सलूजा, मनीष लालवानी, रवि मिश्रा,अंकित अग्निहोत्री, कपिल भाटिया, राजू तनवानी सहित मित्र मंडल के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि