नई दिल्ली। जेपी नड्डा को भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भाजपा संसदीय बोर्ड ने जेपी नड्डा को कार्यकारी अध्यक्ष चुना है। वे इससे पहले पिछली भाजपा सरकार में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि अमित शाह जी के नेतृत्व में भाजपा ने कई चुनाव जीते। लेकिन जब से पीएम ने उन्हें गृह मंत्री नियुक्त किया, अमित शाह जी ने खुद कहा कि पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी किसी और को दी जानी चाहिए।
जेपी नड्डा का परिचय :
– हिमाचल प्रदेश के बीजेपी के ताकतवर नेताओं में गिने जाते हैं।
– 2014 में जगत प्रकाश नड्डा केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री रह चुके हैं।
– 1975 में जेपी आंदोलन से की थी राजनीति की शुरुआत
– नड्डा 1991 में अखिल भारतीय युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव बनाए गए थे।
– 1993 में हिमाचल प्रदेश की बिलासपुर सीट से चुनाव लड़ा था।
– साल 1998 और 2007 में भी जीत हासिल कर प्रदेश कैबिनेट में जगह बनाई थी।
– 2012 में नड्डा हिमाचल प्रदेश की ओर से राज्यसभा में गए थे।
– नड्डा के साल 2016 में NEET परीक्षा पर लिए गए फैसले पर काफी हंगामा हुआ था।

