Site icon Yashbharat.com

पूर्वी मेदिनीपुर की 16 विधानसभा सीटों का हाल : सुवेंदु अधिकारी परिवार के रसूख से टीएमसी को मिल रही कड़ी चुनौती

20210123 195825

Mamta bangal

Bengal Chunav।पूर्वी मेदिनीपुर की कुल 16 विधानसभा सीटों पर पहले (27 मार्च) और दूसरे चरण (एक अप्रैल) में वोट डाले जाएंगे। इस जिले की नंद्रीग्राम सीट पर पूरे देश की निगाहें लगी हैं, जहां से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सुवेंदु अधिकारी चुनौती दे रहे हैं।

अधिकारी परिवार का जिले में काफी रसूख है। यही वजह है कि नंदीग्राम समेत जिले की सभी सीटों पर भाजपा सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को कड़ी चुनौती पेश कर रही है। ज्यादातर सीटों पर भाजपा व तृणमूल में सीधी लड़ाई है। वर्तमान में यहां की 16 सीटों में से 14 पर टीएमसी का कब्जा है, जबकि दो पर सीपीएम काबिज है।

नंदीग्राम : ममता बनर्जी इस बार अपनी भबानीपुर की सीट छोड़कर नंदीग्राम से चुनाव मैदान में हैं। तृणमूल से बागी होकर भाजपा में आए सुवेंदु अधिकारी उन्हें यहां चुनौती दे रहे हैं। सुवेंदु को दगाबाज और अकूत संपत्ति अॢजत करने का आरोप लगा ममता उन्हें घेरने का प्रयास कर रही हैं, तो सुवेंदु ममता को बाहरी बता रहे हैैं। लोगों से कह रहे कि वह ही उनके बीच रहते हैं, दीदी तो अब वोट मांगने आई हैं। ङ्क्षहदुत्व व बदलाव का मुद्दा यहां प्रभावी है। दीदी को वोट देने वाले मुखर हैं तो भाजपा को चाहने वाले खामोश। मुकाबला कांटे का है।

कांथी दक्षिण : अधिकारी परिवार का गढ़ माने जाने वाले कांथी दक्षिण सीट से टीएमसी ने पटाशपुर के निवर्तमान विधायक ज्योॢतमय कर को मैदान में उतारा है। 2016 में यहां से सुवेंदु अधिकारी के भाई दिव्येंदु चुनाव जीते थे, लेकिन 2019 में लोकसभा चुनाव जीतने के बाद यहां हुए उपचुनाव में टीएमसी की चंद्रमा भट्टाचार्य चुनाव जीतीं, जो राज्य सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बनीं। भाजपा ने अरूप कुमार दास को उतारा है। अधिकारी परिवार इस सीट को जीतने के लिए पूरी ताकत लगाए हुए है।

Exit mobile version