Site icon Yashbharat.com

पूनम पांडे ने शक्ति कपूर पर लगाए गंभीर आरोप, बोली- इंटीमेट सीन के दौरान करते थे एेसा बर्ताव

poonam pandey

मुंबई: बॉलीवुड में इन दिनों MeToo का असर साफ देखने को मिल रहा है। अब हर कोई इस मुद्दे पर खुलकर बात कर रहा है। अब इस कड़ी में एक और हसीना का नाम जुड़ गया है। वो नाम है पूनम पांडे। पूनम बहुत जल्द शक्ति कपूर के साथ फिल्म ‘द जर्नी ऑफ कर्मा’ में दिखाई देने वाली हैं। फिल्म की रिलीज से पहले पूनम भी तनुश्री का साथ देते हुए #Metoo मूवमेंट में अपनी कहानी भी सभी के साथ साझा की है।

पूनम ने सीनियर एक्टर के साथ शूटिंग के दौरान महसूस हुई असहजता का अनुभव साझा किया है। पूनम ने बताया है कि एक बड़े अभिनेता के साथ इंटीमेट सीन शूट करने में उन्हें काफी परेशानी हुई। बेड पर शूटिंग के दौरान पूनम को महसूस हुआ कि अभिनेता मौके का फायदा उठाते हुए रील लाइफ को भूलकर रियल लाइफ में पहुंच गया। इस दौरान उस अभिनेता ने सारी हदें पार कर दीं। पूनम इस वाकया को भूला तो नहीं पाई लेकिन वो इस अभिनेता का फिर से सामना नहीं करना चाहती थीं। इसके लिए वो हफ्ते भर पहले फिल्म के ट्रेलर लॉन्चिंग में भी नहीं पहुंचीं। इससे पहले वो इस फिल्म के पोस्टर लॉन्चिंग में भी शामिल नहीं हुईं थीं।

इस घटना के बारे में बात करते हुए पूनम ने कहा, “हीरोइनों को इन सबका सामना करना पड़ता है। जब लव मेकिंग सीन की शूटिंग होती है तो एक्टर वाकई में ऐसा बर्ताव करते हैं जैसे वो अपने बेडरूम में हैं। मैं अब उनके साथ स्टेज शेयर करने में भी कंफर्टेबल नहीं हूं। इसलिए मैंने फैसला लिया कि पिछले हफ्ते लॉन्च हुए ट्रेलर में भी मैं नहीं गई। इससे पहले लॉन्च हुए पोस्टर में भी मैं शामिल नहीं हुई थी।”

हालांकि जिस तरह से तनुश्री दत्ता ने खुलकर नाना पाटेकर का नाम लिया था पूनम ने किसी भी अभिनेता का नाम लेने से परहेज किया है। पूनम ने कहा, “मैं उनका नाम नहीं लेना चाहती। मेरी उम्र की उनकी एक बेटी है। तनुश्री ने जिस तरह से अपना दर्द सभी के साथ साझा किया मैं उनसे पूरी तरह से सहमत हूं। ये काफी मुश्किल वक्त है। ये मुद्दा एक कैंसर के वायरस की तरह है जो पूरी दुनिया में तेजी से फैल रहा है।”

Exit mobile version