Site icon YASHBHARAT.COM

पुलिस ने पकड़ा 20 किलो गांजा

जबलपुर नगर संवाददाता। बीती रात जिले के समीपी मझौली पुलिस ने आरोपियों से 20 किलो गांजा, चोरी के दो बाइकें एवं जिस वाहन में गांजा ले जाया जा रहा था उसे जप्त किया। पकड़े गये आरोपी से और भी मामलों में पूछताछ की जा रही है। इस संबंध में पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी गांजा की खेप उ.प्र से कार में लेकर इधर बेचनें के लिये आया हुआ था जिसकी भनक पुलिस को देर रात लगते ही उसने गांजा तस्कर को पकड़ने के लिये अपना जाल फैलाया और वह रात में जैंसे ही सिहोरा से गुबरा की ओर जा रहा था उसे घेराबंदी कर दबोच लिया गया। आरोपी के पास से पुलिस ने 20 किलो गांजा जप्त किया है जिसकी कीमत हजारों में बताई जा रही है। इसके साथ पकड़े गये आरोपी से जब पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने चोरी के दो बाइकें भी स्वीकार की है इसके साथ ही एक अन्य बाइक जिसे दमोह के वन विभाग अमले ने द्वारा जप्त करने की बात भी सामने आई है। पकड़े गये इस आरोपी से पुलिस अब अन्य मामलों के साथ साथ इसके कहां कहां से तार जु़ड़े हुये है इसकी पूरी छानबीन करने में लगी हुई है। पुलिस ने ऐसी आशंका व्यक्त की है कि इस आरोपी से अन्य मामलों का खुलाशा भी होने की संभावना है।

Exit mobile version