नरसिंहपुर। 5 साल की मासूम से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस एसपी के मुताबिक आरोपी का नाम संतोष मरकाम निवासी बीजा डांडी मंडला है। वह एक साल से एसएएफ छटवीं बटालियन में कुक है और नरसिंहपुर में ही पदस्थ है। इसके पास से कपड़े जूते वह अन्य सबूत मिले हैं। सीसीटीवी फुटेज में वह घटनास्थल के पास आता दिखा था। पुलिस के ही लोगों ने उसकी चाल-ढाल देखकर बताया कि ये वहीं व्यक्ति है। इसके बाद उसे पकड़कर पूछताछ की गई और उसने सभी बात कबूल कर ली।
पुलिस के ही कुक ने की थी 5 साल की मासूम से दुष्कर्म की वारदात

