भिण्ड। जिला पुलिस अधीक्षक भिण्ड की एक पहल से सभी पुलिसकर्मियों में खुशी की लहर दौड़ गई है.पुलिस अधीक्षक रूडोल्फ अल्वारेस ने एक आदेश जारी कर पुलिस कर्मियों को उनके या उनके परिजनों के जन्मदिन, मैरिज एनिवर्सरी आदि मौकों पर एक दिन का अवकाश देने की घोषणा की है और इस पर अमल भी प्रारंभ कर दिया है.
ऐसे में पुलिसकर्मियों में तो तनाव बढ़ता ही है साथ ही परिवार से भी उनकी दूरी बढ़ती जाती है. परिजन उनकी नौकरी तक को कोसने लगते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए नवागत पुलिस अधीक्षक रूडोल्फ अल्वारेस ने एक आदेश जारी कर पुलिसकर्मियों को ऐसे मौकों पर एक दिन का अवकाश देने की घोषणा की है. पुलिस अधीक्षक की इस घोषणा से पुलिसकर्मियों में खुशी की लहर दौड़ गई है.
पुलिसकर्मियों का कहना है कि अपने परिवार के साथ समय बिताने से निश्चित ही तनाव में कमी आएगी. वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का कहना है कि पुलिसकर्मियों के तनाव को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है ताकि वह अपने परिवार के साथ ख़ुशी के मौके पर समय बिता सकें. इससे उनमें एक नई ऊर्जा का संचार होगा और काम करने में भी मन लगेगा.

