Site icon Yashbharat.com

पुणे के एक केमिकल प्लांट में आग लगने से 12 की मौत, 5 मजदूर अभी भी अंदर हैं फंसे, बचाव कार्य जारी

fire in pune PLANT

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में एक केमिकल प्लांट में आग लग गई। इस आग की चपेट में आने से 12 लोगों की मौत हो गई है और पांच मजदूर फैक्ट्री के अंदर फंसे हुए हैं। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। अभी आग किन कारणों से लगी है इसका पता नहीं चला है। जिस केमिकल प्लांट में आग लगी है उस फैक्ट्री का नाम SVS Aqua technologies है। इस केमिकल प्लांट में सैनेटाइजर बनाने का काम किया जा रहा था। दूर से ही धुएं का बड़ा गुबार दिखाई दे रहा है, इसी से आग की भयावह का अंदाजा लगाया जा सकता है। इस घटना में और कई लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है।

फायर डिपार्टमेंट की ओर से बताया गया है कि इस प्लांट में जिस वक्त आग लगी, उस समय यहां 37 कर्मचारी काम कर रहे थे। 12 शव बरामद किए जा चुके हैं और 5 लोगों का अभी पता नहीं चल सका है। वही 20 लोगों को प्लांट से निकाल लिया गया है।

बता दें कि यह मामला पुणे से 27 किलोमीटर दूर मुशली तालुका के पिरंगुट MICD के उरावडे इलाके का है। जिस फैक्ट्री में आग लगी है वह एक्वा टेक्नोलॉजीज कैमिकल फैक्ट्री है।

Exit mobile version