Site icon Yashbharat.com

पुजारा ने पास किया यो यो टेस्ट, यह ऑलराउंडर हुआ फेल

c 5

बेंगलुरू। भारतीय टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने टीम इंडिया में चयन के लिए आवश्यक यो यो टेस्ट पास कर लिया है। लेकिन ऑलराउंडर युवराज सिंह एक बार फिर इस टेस्ट में असफल रहे।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 9 अक्टूबर से टीम इंडिया में चयन के लिए क्रिकेटर का यो यो टेस्ट पास करना अनिवार्य कर दिया है। भारतीय टीम को अभी न्यूजीलैंड के खिलाफ कोई टेस्ट मैच नहीं खेलना है।

भारत की टेस्ट सीरीज श्रीलंका के खिलाफ होगी, जो न्यूजीलैंड का भारत दौरा खत्म होने के बाद शुरू होगी। पुजारा इंग्लिश काउंटी में खेल रहे थे और उन्होंने नेशनल क्रिकेट एकेडमी में यो यो टेस्ट पास कर लिया।

युवराज सिंह एक बार फिर इस टेस्ट में असफल रहे और इससे उनकी टीम इंडिया में वापसी की उम्मीदों को झटका लगा। युवराज ने पिछली बार भारत का प्रतिनिधित्व वेस्टइंडीज में किया था। उसके बाद से वे टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं।

पिछले दिनों दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी यो यो टेस्ट पास कर टीम इंडिया में वापसी की तरफ पहला कदम बढ़ाया है।

Exit mobile version