सिंगापुर। सिंगापुर दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री दिन में चांगी नैसाना बेस पर पहुंचे और सैनिकों से मुलाकात की। इससे पहले उन्होंने सिंगापुर में शॉपिंग की और अपने रुपे कार्ड से पेंटिंग भी खरीदी।
बता दें भारतीय अपने रुपे कार्ड का उपयोग सिंगापुर में भी कर सकेंगे। पीएम मोदी ने शुक्रवार को सिंगापुर में एसबीआई, भीम और रुपे ऐप लॉन्च किया था। इसके बाद प्रधानमंत्री शनिवार को इंडियन हैरीटेज सेंटर पहुंचे जहां उन्होंने रुपे कार्ड का उपयोग करते हुए पेंटिंग खरीदी और सिंगापुर में इस सुविधा का उपयोग किया।
इससे पहले प्रधानमंत्री बुध्द टूथ रेलिक सेंटर और संग्रहालय पहुंचे वहीं उन्होंने देश की कल्चर मिनिस्टर ग्रेस यीन से मुलाकात की। वहीं प्रधानमंत्री ने मशहूर मिरअम्मन टैंपल में भी पूजा की।
पीएम के नाम पर ऑर्किड का नामकरण
इससे पहले प्रधानमंत्री यहां स्थित नेशनल ऑर्किड गार्डन देखने पहुंचे। यहां उनके सम्मान में एक ऑर्किड का नाम डेंद्रोब्रियम नरेंद्र मोदी रखा गया।
अमेरिकी रक्षा सचिव से मुलाकात
मेरिका के रक्षा सचिव जेम्स मैटिस से मुलाकात की। इस दौराना दोनों के बीच काफी देर तक बात हुई। इससे पहले प्रधानमंत्री ने सिंगापुर के पूर्व प्रधानमंत्री गोह चोक तोंग से भी मुलाकात की। इसके बाद दोनों ने क्लिफोर्ड पायर में महात्मा गांधी की पट्टिका का अनावरण किया।
1948 में महात्मा गांधी की अस्थियों को विसर्जन के लिए देश-दुनिया में भेजा गया था और इनमें से सिंगापुर का क्लिफोर्ड पीयर भी एक है। यह अनावरण इस बात का प्रतीक है कि दोनों देशों के बीच संबंध मजबूत हो रहे हैं। पीएम मोदी यहां स्थानीय प्रतिनिधियों से मुलाकात के बाद साउथ ब्रिज रोड पर तीन मंदिरों के दर्शन करेंगे।
पीएम मोदी की तीन देशों की यात्रा का यह आखिरी पड़ाव है और इसके बाद प्रधानमंत्री भारत लौटेंगे। इससे पहल उन्होंने शुक्रवार को यहा आयोजित शांग्रीला डायलॉग में संबोधन दिया। वहीं अपने समकक्ष ली एच लूंग से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के शीर्ष नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग, व्यापार, निवेश, तकनीक और रक्षा सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।
दोनों देशों ने आठ समझौतों पर हस्ताक्षर भी किए जिसमें नौसेना के बीच लॉजिस्टिक सहयोग बढ़ाना भी शामिल है। इसके अतिरिक्त नौसैनिक विमानों, जहाज और पनडुब्बी के लिए सेवा सहयोग बढ़ाने पर भी सहमति बनी। दोनों देशों के बीच नशीली दवाओं की तस्करी रोकने और वित्तीय तकनीक (फाइनटेक) बढ़ाने के लिए ज्वाइंट वर्किंग ग्रुप बनाने पर भी करार हुआ।
-
Katni: राष्ट्रीय खेल दिवस पर कटनी में खेल गतिविधियों और सम्मान समारोह का भव्य आयोजन; वरिष्ठ खिलाड़ी व कोच सम्मानित -
इंदौर में रिटायर्ड प्राचार्य साइबर ठगी के शिकार; फेसबुक पर सीरिया की महिला डॉक्टर बन की दोस्ती, कस्टम-RBI के नाम पर ऐंठे 6 लाख रुपये -
FSSAI Warning Label Proposal: पैकेज्ड फूड को लेकर सरकार का बड़ा कदम; ज्यादा नमक, चीनी या फैट वाले सामान पर लगेगा लाल रंग का ‘चेतावनी लेबल’ -
PM Modi Central Asia Visit: पीएम मोदी की उज्बेकिस्तान-किर्गिस्तान यात्रा शुरू; जानिए मध्य एशिया के इन देशों में भारतीय 500 रुपये की कीमत कितनी हो जाती है -
Special Trains Extension: रेल यात्रियों को बड़ी राहत- रेलवे ने इंदौर-निजामुद्दीन, सूरत-छपरा समेत 9 स्पेशल ट्रेनों की फेरे बढ़ाए; देखें नया शेड्यूल -
बाढ़ में बहकर आया बैंक का लॉकर, त्रिशूली नदी किनारे मची लूट: नेपाल में 600 मौतों और 2500 लापता के बीच खौफनाक मंजर -
Western Railway MEMU Proposal: धार-टांडा क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात; प्रतापनगर से टांडा रोड के बीच रोजाना चलेगी नई मेमू ट्रेन, पश्चिम रेलवे ने भेजा प्रस्ताव -
Bhind Snakebite News: भिंड में बड़ा हादसा; घर में खेल रही 5 साल की मासूम को सांप ने डसा, जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत -
सीएसपी सहित दोनों फरार आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित: गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों में पुलिस की दबिश, एसआईटी ने तेज कि जांच -
MP School Education News: मध्य प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की बड़ी पहल; मोहन यादव सरकार जल्द करेगी 10,000 नए शिक्षकों की भर्ती -
अब पैक्ड फूड पर दिखेगा लाल निशान: ज्यादा चीनी, नमक और फैट वाले सामान पर FSSAI लगाएगा चेतावनी लेबल -
MP Teacher Eligibility Test: मध्य प्रदेश में TET परीक्षा को लेकर गहराया असमंजस; ग्वालियर में 3500 शिक्षकों की सूची अटकी, 2006-2008 के शिक्षक 30 अगस्त को दिल्ली में करेंगे प्रदर्शन -
Satna Rain & Railway News: शरभंग नदी के उफान से मुंबई-हावड़ा रेलमार्ग पर थमी ट्रेनों की रफ्तार; सतना-चित्रकूट में भारी बारिश, ट्रैक पर पानी भरने से 11 से अधिक ट्रेनें प्रभावित -
Sonia Gandhi’s Memoir Dispute: सोनिया गांधी की किताब ‘बिलोंगिंग’ पर पेंगुइन से क्यों बिगड़ी बात? जानें लेखक और प्रकाशक के बीच विवाद की पूरी इनसाइड स्टोरी -
Weather Update: UP-बिहार और ओडिशा समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; जानिए अपने शहर के मौसम का मिजाज -
भेड़ाघाट में राजकुमार सोनी के घर वाशिंग मशीन पर बैठा मिला 5 फीट लंबा सांप; 3 दिन पहले सोफे के नीचे निकला था कोबरा -
पति की प्रेमिका ने ही रची थी राखी की हत्या की साजिश; रातीबड़ पुलिस ने खोला मर्डर केस, दो आरोपी गिरफ्तार -
54 दिन की जंग, PGI में टूटी सांसें: 1.46 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर मनजीत कौर की मौत, सेक्टर-34 से अगवा कर पेड़ से बांधकर जिंदा जलाया था; आरोपी अब भी फरार - हनुमान प्रतिमा से 22 तोला वजनी चांदी का मुकुट उतार ले गए चोर, पुराने जिला न्यायालय परिसर स्थित हनुमान मंदिर में दिनदहाड़े चोरी
-
कटनी में 25 सितंबर को गणेश विसर्जन पर रहेगा स्थानीय अवकाश, कलेक्टर ने जारी किया संशोधित आदेश
