Site icon Yashbharat.com

पीएम मोदी का संसदीय कार्यालय बेचने के लिए ओएलएक्स पर दिया विज्ञापन, कीमत 7.50 करोड़

olx pmo office

पीएम मोदी का संसदीय कार्यालय बेचने के लिए ओएलएक्स पर दिया विज्ञापन, कीमत 7.50 करोड़ रुपये सोशल मीडिया और इंटरनेट पर शरारती तत्व आएदिन अपनी करतूतों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। ताजा मामला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी के जवाहर नगर एक्सटेंशन स्थित संसदीय कार्यालय से जुड़ा है।

शरारती तत्वों ने पीएम के संसदीय कार्यालय की फोटो ऑनलाइन सामान खरीद-बिक्री वाली वेबसाइट ओएलएक्स पर पोस्ट कर उसकी कीमत साढ़े सात करोड़ रुपये लगाई है। हालांकि यह विज्ञापन सोशल मीडिया पर गुरुवार  को वायरल होने लगा तो उसे ओएलएक्स से हटा दिया गया।
ओएलएक्स पर प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय की फोटो के साथ बिक्री का विज्ञापन पोस्ट किया गया था। विक्रेता का नाम लक्ष्मीकांत ओझा लिखा था। विज्ञापन में विशेषताओं में लिखा है  कि हाउसेज एंड विला, चार बेडरूम बाथरूम के साथ, बिल्डअप एरिया 6500 वर्ग फुट, दो मंजिल भवन में दो कार पार्किंग के साथ ही नार्थ ईस्ट फेसिंग है।
इसके साथ ही प्रोजेक्ट का नाम पीएमओ कार्यालय वाराणसी लिखा गया है। हालांकि विक्रेता लक्ष्मीकांत ओझा द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर कई बार फोन करने के बाद भी कॉल रिसीव नहीं हुई। वहीं ओएलएक्स के इस विज्ञापन से देर शाम तक भेलूपुर थाने की पुलिस भी अनजान बनी रही।
उधर, इस संबंध में पूछे जाने पर भाजपा के काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि जिस भवन में प्रधानमंत्री का संसदीय कार्यालय खुला है, वह किराये पर है। मकान मालिक की ओर से भवन की बिक्री के लिए हमें सूचना नहीं दी गई है। दिखवाते हैं कि पूरा प्रकरण आखिरकार क्या है।

Exit mobile version