पिता बने हार्दिक पांड्या, मंगेतर नताशा ने दिया बेटे को जन्म, लगा बधाइयों का तांता
भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी हार्दिक पांड्या की मंगेतर नताशा स्टानकोविक ने बेटे को जन्म दिया है। बेहद खूबसूरत तस्वीर के साथ इस ऑलराउंडर ने बेटे के आने की खुशी जाहिर की है। फोटो में हार्दिक नवजात का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। पांड्या परिवार में नन्हे मेहमान के आगमन पर उनके लाखों फैंस ने सोशल मीडिया पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
Download Amar Ujala App for Breaking News in Hindi & Live Updates. https://www.amarujala.com/channels/downloads?tm_source=text_shareखेल जगत और बॉलीवुड इंडस्ट्री से भी ढेरों लोगों ने हार्दिक और नताशा को पेरेंट्स बनने की शुभकामनाएं दी है।
Download Amar Ujala App for Breaking News in Hindi & Live Updates. https://www.amarujala.com/channels/downloads?tm_source=text_shareहार्दिक ने अपने घर में आयोजित एक छोटे से कार्यक्रम की तस्वीरें शेयर करते हुए नताशा के गर्भवती होने की बात दुनिया से कही थी। ‘गोदभराई’ समारोह के दौरान बड़े भाई क्रुणाल पांड्या, भाभी पंखुड़ी शर्मा भी मौजूद थी, नताशा ने बेबी बंप की तस्वीरें शेयर की थीं।
Download Amar Ujala App for Breaking News in Hindi & Live Updates. https://www.amarujala.com/channels/downloads?tm_source=text_share