Site icon Yashbharat.com

JABALPUR नगर निगम में पार्षद मद पर हंगामा, चर्चा के कीमती वक्त का काम तमाम

nagar nigam jabalpur

जबलपुर। नगर निगम की साधारण सभा की बैठक आज शुरुआत से ही हंगामेदार रही। पूर्व बैठक में छाई पार्षद मद के भुगतान को लेकर खींचतान आज भी सदन की कार्रवाई में हावी रही। पूर्व बैठक में महापौर द्वारा भुगतान को लेकर वार्डवार सूची देने की बात कही गई थी, जिसको लेकर विपक्ष ने आज फिर महापौर से सूची मांगी, जिस पर महापौर द्वारा निगम अधिकारियों के पाले में गेंद डाल दी गई। नगर निगम के लेखाकार रोहित सिंह कौशल सदन को जानकारी देते हुए बताया गया की अभी तक 44 करोड़ छप्पन 56 लाख का भुगतान किया जा चुका है इसके साथ ही 4 करोड़ 24 लाख और 3करोड 17 लाख का पार्षद मद में हुए कार्यों का भुगतान किया गया है।

हालांकि विपक्ष इस पर संतुष्ट नहीं हुआ और उसने एक बार फिर महापौर को आड़े हाथों लेते हुए सूची की मांग की। काफी समय तक चले वाद विवाद के बाद अंततः निगमाध्यक्ष सुमित्रा बाल्मीकि ने सत्ता पक्ष को आड़े हाथों लेते हुए मात्र पार्षद मद के भुगतान को लेकर गतिरोध के चलते सदन की पूर्व बैठकों का समय बर्बाद किया है । उन्होंने आप और से पूछा था आप स्वयं बताएं कि विपक्ष को यह सूची दी जाएगी कि नहीं। इस पर महापौर ने भुगतान की सूची उपलब्ध कराने की बात कही। इसके साथ ही विपक्ष द्वारा 12 सौ कर्मचारियों के ठेके पर काम करने का मुद्दा उठाते हुए सभी कर्मचारियों का आधार कार्ड और परिचय पत्र मांगा जिस पर निगम अधिकारियों ने शीघ्र ही विपक्ष की इस मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया।

जल प्लावन की चेतावनी –
डॉ राजेन्द्र प्रसाद शुक्ल वार्ड के पार्षद ने मानसून के दौरान शहर में होने वाली जल प्लावन की स्थिति से अवगत कराया। इनका कहना था शहर में नाले व नालियों की स्थिति भयावह है। निगम द्वारा इनकी सफाई न किए जाने से शहर के कई क्षेत्रों में जल प्लावन की गंभीर स्थिति बनेगी।

सदन पहुंचे कैंट विधायक
सदन की बैठक के दौरान कैंट विधानसभा क्षेत्र विधायक अशोक रोहाणी भी पहुंचे। इस दौरान एमआईसी सदस्यों और निगम अधिकारियों ने विधायक का स्वागत पुष्पगुच्छ से किया। स्वागत भाषण के दौरान सभी ने पार्षद के रूप में कैंट विधायक के योगदान पर चर्चा करते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय ईश्वरदास रोहाणी के जनहित में किए गए कार्यों को याद किया।

Exit mobile version