Site icon Yashbharat.com

पानी पीने के बहाने मुंह छिपाने की कोशिश करता रहा प्यारे मियां

crime against women

 Crime,। नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म के मामले में जबलपुर जेल में बंद प्यारे मियां और भोपाल जेल में बंद पांच अन्य आरोपितों को गुरुवार को इंदौर लाकर जिला कोर्ट में पेश किया गया।

पलासिया थाना पुलिस ने कोर्ट को बताया कि दुष्कर्म के एक मामले में पूछताछ होनी बाकी है। इस पर कोर्ट ने आरोपितों को दो दिन के रिमांड पर सौंप दिया। आरोपित करीब दो घंटे जिला कोर्ट में रहे।

हालांकि पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही हुई। इस दौरान प्यारे मियां बार-बार पानी पीने के बहाने मुंह छिपाता नजर आया। उसके साथी भी मुंह छिपाते रहे।

गौरतलब है कि प्यारे मियां और अन्य आरोपितों पर पलासिया थाने में धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में केस दर्ज हैं। गुरुवार दोपहर सभी आरोपितों को जिला कोर्ट ले जाया गया। वहां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम में बैठा दिया। इस दौरान सभी आरोपित मुंह छिपाते नजर आए।

Exit mobile version