Site icon Yashbharat.com

पाक ने किया भारतीय ड्रोन गिराने का दावा, उमर अब्दुला ने दिया यह जवाब

drone 28 10 2017

श्रीनगर। पाकिस्तान पहले भी झूठे दावे कर भारत पर आरोप मढ़ता आ रहा है और इस बार फिर उसने ऐसी ही हरकत की है। हालांकि, उसे इस झूठा का करारा जवाब भी मिल गया है।

दरअसल पाकिस्तानी सेना ने दावा किया है कि उसने चिखरी सेक्टर में जासूसी कर रहे भारतीय ड्रोन को ध्वस्त कर दिया है।

पाक सेना के एक अधिकारी ने इस ड्रोन की तस्वीर भी शेयर की है। खबरों के अनुसार पाक सेना की मीडिया विंग के निदेशक मेजर जनरल आशिफ गफ्फूर ने ट्वीट कर इस ड्रोन की तस्वीर भी साझा की है।

पाक सेना के इस दावे के बाद जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि मेरे पास एक ऐसा खिलोना है, तुम चाहो तो उसे मार गिराकर प्रमोशन ले सकते हो।

बता दें कि जिस ड्रोन को मार गिराने का दावा किया गया है वो बेहद आसानी से दुनिया में कहीं भी उपलब्ध हो जाता है। ऐसे में पाक सेना द्वारा ड्रोन के भारतीय होने का कोई सबूत भी नहीं दिया गया है। पाकिस्तान की इस दावे को लेकर सोशल मीडिया में किरकिरी हो रही है।

Exit mobile version