कटनी। किसान सम्मान निधी के तहत हर किसान के खाते में 6 हजार रूपये प्रतिवर्ष तथा देश के सभी किसानों को 60 वर्ष की आयु के बाद पेंशन देने के देश की मोदी सरकार के फैसले को भाजपा ने ऐतिहासिक बताते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम एक ज्ञापन सांसद विष्णु दत्त शर्मा को सौंपा। सर्किट हाउस में अगले दो दिनों के लिए जिले के प्रवास पर पहुंचे सांसद व्हीडी शर्मा की भाजपा नेताओं ने जोरदार आगवानी की। तदोपरांत प्रधानमंत्री के नाम धन्यवाद पत्र सौंपा। भाजपा नेताओं ने धन्यवाद, आभार पत्र में कहा कि केन्द्र में मोदी सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पदभार संभालते ही प्रथम केबिनेट बैठक में किसानों को बिना किसी क्राइटेरिया के 6 हजार रूपये वार्षिक तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान पेशन योजना के तरह 60 वर्ष की आयु के बाद 3 हजार रूपये पेंशन देने का निर्णय लिया है वह किसानों के लिए देश की आजादी के बाद का सबसे बड़ा ऐतिहासिक निर्णय है। प्रत्येक अन्नदाता का जीवन सुरक्षित और निश्विंत करने के लिए देश के यश्सवी प्रधामंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने जो कदम उठाया वह अनुकरणीय है। भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति के नये सोपान स्थापित करेगा।
जिले की समस्या उठाने सांसद का भी जताया आभार
धन्यवाद पत्र सौंपते हुए कार्यकर्ताओं ने सांसद विष्णुदत्त शर्मा के द्वारा कटनी खजुराहो लोकसभा की जल समस्या तथा सड़क, पुल पुलिया, बायपास रिंग रोड आदि के संबंध में संबंधित मंत्रियों से मुलाकात कर इन समस्याओं के हल के लिए ध्यान आक्रष्ट कराया। सांसद व्हीडी भाई साहब की सक्रियता के लिए भी भाजपा नेताओं ने उनका आभार व्यक्त करते हुए अभिनंदन किया। सर्किट हाउस में तीनों विधानसभाओं से बड़ी संख्या में पहुंचे भाजपा नेताओं ने नव निर्चाचित सांसद की भव्य आगवानी की तथा इसी तरह कटनी जिले की समस्याओं को सजगता के साथ उठाने की अपेक्षा जताई।
कार्यकर्ताओं का सिर नहीं झुकने दूंगा- व्हीडी शर्मा
सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कटनी जिले की हर प्रमुख समस्या से वह वाकिफ हैं और इसके लिए पहले दिन से ही काम में जुटे हैं कुछ ही दिनों में परिणाम सामने होंगे। सांसद श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने अथक परिश्रम कर पार्टी को आज इस मुकाम पर पहुंचाया है, लिहाजा जनता के बीच कार्यकर्ता का सिर कभी भी झुकने नहीं दूंगा। उन्होंने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा द्वारा आज यह धन्यवाद पत्र सौंपा गया है। किसानों के लिए सचमुच धन्यवाद का पात्र किसान मोर्चा भी है जिसने हमेशा किसानों के हित में आवाज उठाई।
इनकी रही उपस्थिति
सर्किट हाउस में आभार प्रदर्शन पत्र सौंपते वक्त विधायक संदीप जायसवाल, महापौर शशांक श्रीवास्तव, जिला महामंत्री हरिशंकर गर्ग, पूर्व विधायक, अलका जैन, किसान मोर्चा अध्यक्ष सुभाष पटेल, सत्यनारायण अग्रहरी, रमेश शुक्ला, रामचंद्र तिवारी, चमनलाल आनंद, रामरतन पायल, अर्पित पोद्दार, रामू साहू, विजय दुबे, कुंजबिहारी गर्ग, उदयराज सिंह, सुरेश सोनी, आशा कोहली, संगीता जायसवाल, कौशल, राजेश गर्ग, अमित कोहली, अनंत उरमलिया, संतोष द्विवेदी अभिषेक ताम्रकार, ऋषिराम पटेल, मृदुल द्विवेदी, ललित जायसवाल, रूकमणि बर्मन, गीता गुप्ता, नीरा सेठिया, शिल्पी सोनी, डारेश्वर पाठक, नरेश राव, हीरालाल महतेल, मनोज विश्वकर्मा, सीताशरण पटेल, मनीष गुप्ता, अभिषेक शर्मा, आशीष गुप्ता, अनंत पांडे, निरंजन श्रीवास्तव, राजेश तिवारी, चंद्रभान सिंह, राजेश चैधरी, शंभू बर्मन, शंभूदयाल शर्मा, सुखदेव चैधरी, सिब्बू साहू, मनीषदेव मिश्रा, सोनू सेठी, मिट्ठूलाल जैन, गुलशन ग्रावर, रामजस तिवारी, ओमकार मिश्रा, शकुंतला सोनी, सुधीर पांडे, देवानंद असरानी, सीला राय, भावना सिंह, डॉ. अशोक चैदहा, नरेश पटेल, श्याम निषाद, रणवीर कर्ण, मनीष दुबे, बल्ली सोनी, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे।

