Site icon Yashbharat.com

पश्चिम बंगाल में भाजपा विधायक का शव रस्सी से लटका मिला, पार्टी ने लगाया हत्या का आरोप

yashbharatnews

पश्चिम बंगाल में भाजपा विधायक का शव घर के पास रस्सी से लटका हुआ मिला है। पश्चिम बंगाल भाजपा ने कहा कि उत्तर दिनाजपुर में आरक्षित सीट हेमताबाद के भाजपा विधायक देवेंद्र नाथ रे का शव उनके गांव के घर के पास रस्सी से लटका मिला। लोगों का स्पष्ट मत है कि उसे पहले मारा गया और फिर लटका दिया गया।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा विधायक देवेंद्र नाथ रे की संदिग्ध जघन्य हत्या बेहद चौंकाने वाली और घटिया है। ममता सरकार में गुंडा राज है और यह कानून-व्यवस्था की विफलता है।
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने ट्वीट किया कि भाजपा विधायक की मृत्यु, हत्या के आरोपों सहित गंभीर मुद्दों को उठाती है। सच्चाई को उजागर करने और राजनीतिक हिंसा को रोकने के लिए पूरी निष्पक्ष जांच की आवश्यकता है।
भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने टीएमसी पर हत्या का आरोल लगाते हुए सीबीआई जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि हम भाजपा विधायक देवेंद्र नाथ रे की हत्या की सीबीआई जांच की मांग करते हैं। तृणमूल कांग्रेस इस हत्या के पीछे है और उसने इसे आत्महत्या जैसा बना दिया है। मैं पश्चिम बंगाल की सीएम से अनुरोध करता हूं कि हत्या के पीछे की सच्चाई का पता लगाने के लिए सीबीआई जांच का आदेश दें।

Download Amar Ujala App for Breaking News in Hindi & Live Updates. https://www.amarujala.com/channels/downloads?tm_source=text_share

Exit mobile version