Site icon Yashbharat.com

पश्चिम बंगाल की सबांग सीट पर तृणमूल कांग्रेस ने लहराया परचम

images 42 1

वेब ङेस्क। पश्चिम बंगाल की सबांग विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस पार्टी ने 64,192 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की है.

सबांग में तृणमूल कांग्रेस की प्रत्याशी गीता रानी भूईयां एक लाख छह हजार 179 वोट मिले, वहीं उनकी करीबी प्रतिद्वंदी वामपंथी उम्मीदवार रीता मंडल को 41 हजार 987 वोटों से ही संतोष करना पड़ा. बीजेपी उम्मीदवार अंतरा भट्टाचार्य 37,476 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहीं.

सबांग सीट पर मानस भुईंया ने पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर इस सीट पर जीत दर्ज की थी. इस साल के शुरू में वह तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे. ऐसे में सबांग सीट से तृणमूल कांग्रेस ने भूईंया की पत्नी गीता रानी भूईयां को अपना उम्मीदवार बनाया है.

वहीं भाजपा ने अंतरा भट्टाचार्य को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने चिरंजीब भौमिक को उतारा है. माकपा की रीता मंडल वाम मोर्चे की प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में हैं.

मानस भूनिया इस समय राज्यसभा में तृणकां के सांसद हैं.

Exit mobile version