Site icon Yashbharat.com

परमानेंट नहीं किया तो भोपाल में करेंगे आंदोलन

bheed

कटनी। परमानेंट किए जाने की मांग को लेकर मध्यप्रदेश अतिथि शिक्षक संघ के प्रांतीय आव्हान पर कल दोपहर जिले भर से एकत्रित हुए अतिथि शिक्षकों ने जिला मुख्यालय में जंगी प्रदर्शन किया। जिले के कोने-कोने से कलेक्टर कार्यालय पहुंचे अतिथि शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर मप्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और धरना देकर सरकार की नीतियों की कटु आलोचना की। ज्ञापन देते समय पुलिस के साथ अतिथि शिक्षकों की नोंक-झोंक भी हुई।

जिसके चलते अतिथि शिक्षक एक बार फिर धरने पर बैठ गए। अतिथि शिक्षकों ने सौंपे गए ज्ञापन में कहा कि पिछले 10 सालों से अतिथि शिक्षक विभिन्न स्थानों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं लेकिन सरकार ने उनकी मांगों की ओर कभी भी ध्यान नहीं दिया। पूर्व के वर्षों में हुए आंदोलनों में मुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री ने अतिथि शिक्षकों की मांगों को पूर्ण करने का आश्वासन दिया था।

काफी समय बीतने के बाद भी उनकी मांगों को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। अतिथि शिक्षकों ने कहा कि यदि 15 दिनों में उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तो पूरे प्रदेश के अतिथि शिक्षक राजधानी भोपाल में एकजुट होंगे और सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगें। शिक्षकों के आंदोलन को कांग्रेस एवं आम आदमी पार्टी ने भी अपना समर्थन दिया और पूर्व विधायक चंद्रदर्शन गौर, जिला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष विजय पटेल व आप नेता सुनील मिश्रा भी शिक्षकों के धरने में शामिल हुए।

इस अवसर पर शिक्षक कांग्रेस के प्रांतीय महामंत्री नवनीत चतुर्वेदी, इलियास खान, अजय शर्मा, अतिथि शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष मनोज तिवारी, ब्लाक अध्यक्ष मो. माजिद, मोती सिंह, शिवाकांत मिश्रा, अश्विनी सिंह, सुनीता दुबे, रचना जैन, रजनी स्वर्णकार, राजेश भारद्वाज, पकंज चौबे, प्रदीप कुशवाहा, विकास गर्ग, दीपक तिवारी, बाली रैदास, विपिन सक्सेना, सुमन बड़गैया, पूनम तिवारी, स्वेच्छा जैन, सुमन तिवारी, पूजा जैन, अंजू जायसवाल, प्रगति जार, ममता नायक, सीमा तिवारी, उदित मिश्रा, नीरज मांझी, सुनील पाण्डे, वाल्मीकि दुबे, रामभजन हल्दकार, यश पाण्डे, सोनल नायक, प्रियंका ताम्रकार, सुनीता गुप्त, अनुराधा खरे, रामकुमार विश्वकर्मा, अनंत तिवारी, आनंद पटेल, अनिल यादव, अनीता पटेल, अनुराधा, रंजना परौहा, अभिषेक तिवारी, उमाशंकर, ऋषि मिश्रा, चंद्रभान, हितेन्द्र सिंह, जितेन्द्र अहिरवार, बृजेश राणा, शिवानी गुप्ता, रामशरण गुप्ता, सुधा गुप्ता, देवेन्द्र गुप्ता, पूजा वर्मा, मंजरी पवार, रश्मि दुबे, बबीता दुबे, दुर्गा ठाकुर, रेणुका कछवाह, कीर्ति लखेरा, नसरीन फातिमा, सीमा शुक्ला, करूणा वर्मा, निशा सिंह, मीनू ठाकुर, किरण चौधरी सहित सैकड़ों अतिथि शिक्षकों की उपस्थिति रही।

Exit mobile version