Site icon Yashbharat.com

पन्ना SP मयंक अवस्थी को कटनी की कमान, इन अधिकारियों के हुए ट्रांसफर

images 36

भोपाल. मध्यप्रदेश में तबादलों को लेकर एक तरफ जहां सियासत गर्माई हुई है वहीं दूसरी तरफ एक बार फिर रविवार को प्रदेश में आधा दर्जन से ज्यादा IPS अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी की गई है। तबादलों की जो सूची जारी की गई है उसमें आठ आईपीएस अधिकारियों के नाम हैं। पन्ना के एसपी मयंक अवस्थी को कटनी पुलिस का नया कप्तान बनाया गया है। बता दें कि कटनी में पुलिस कप्तान की कुर्सी बीते एक पखवाड़े से खाली थी।

इन अधिकारियों के हुए तबादले-
– मुकेश कुमार श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक, (उत्तर) भोपाल से सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल।
– विजय कुमार, पुलिस अधीक्षक, (पूर्व) इंदौर से पुलिस अधीक्षक (उत्तर) भोपाल।
– मयंक अवस्थी, पुलिस अधीक्षक पन्ना से पुलिस अधीक्षक कटनी।
– अनुराग सुजानिया, सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल से सहायक पुलिस महानिरीक्षक (महिला अपराध) ग्वालियर ।
– धर्मराज मीना, सेनानी,8वीं वाहिनी, विसबल छिंदवाड़ा से पुलिस अधीक्षक जिला पन्ना।
– आशुतोष बागरी, सेनानी 24वीं वाहिनी, विसबल जावरा, रतलाम से पुलिस अधीक्षक (पूर्व) इंदौर
– अरविंद तिवारी, सहायक पुलिस महानिरीक्षक,पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय इंदौर जोन से पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) इंदौर।
– रामजी श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक, एटीएस इंदौर से पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) भोपाल।

Exit mobile version