पन्ना में फिर एक श्रमिक के जीवन को हीरा ने चमकाया, जनिये किसे मिला 30 लाख कीमती डायमंड

पन्ना। हीरों के शहर के नाम से दुनियाभर में प्रसिद्ध पन्ना में फिर से हीरा की चमक ने एक श्रमिक की किस्मत चमका दी है।

पन्ना की धरती इन दिनों हीरे उगल रही है एक मजदूर आनंदी लाल कुशवाहाको बड़ा हीरा मिला है रानीपुर स्थित खदान में 6 माह से यह मजदूर साथियों के साथ हीरा खोज रहा था बड़ा हीरा मिला जिससे उसका खुशी का ठिकाना नहीं है

पन्ना के डायमंड कार्यालय में भीड़ मंगलवार को इस हीरा देखने को लगी है जो 10.69 कैरेट का हीरा एक मजदूर को मिला है जिसकी अनुमानित कीमत 30 लाख से अधिक लगाई जा रही है मजदूर ने कहा साथियों के साथ हीरा खोज रहे थे धरती माता का आशीर्वाद मिल गया

हीरा अधिकारी एसएन पांडे हीरा अधिकारी का कहना है कि लंबे समय बाद यह बड़ा हीरा मिला है जिसे विधिवत जमा करा दिया गया है अब इसको नीलामी में रखा जाएगा और जो भी कीमत मिलेगी  रॉयल्टी और टैक्स काटकर संपूर्ण राशि मजदूर को दी जाएगी

देश दुनिया में पन्ना का हीरा मशहूर है बीते कुछ महीनों से लाकडाउन कारण काम बंद थे अब जब अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हुई है लोगों ने काम किया और मिले छप्पर फाड़ के इस हीरे ने सभी को आकर्षित कर दिया है बड़ा हीरा देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई

Exit mobile version