Site icon Yashbharat.com

पद संभालते ही CM ममता का ऐक्शन, EC के हटाए अधिकारियों को किया बहाल, कूच बिहार के SP निलंबित

images 33

पश्चिम बंगाल में पद संभालने के कुछ ही घंटों बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 29 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का तबादला किया।

इनमें से अधिकतर का चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग ने तबादला कर दिया था। इसके अलावा राज्य सरकार ने कूच बिहार जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) देबाशीष धर को निलंबित कर दिया है, जहां सीतलकूची सीट पर 10 अप्रैल को हुए मतदान के दौरान सीआईएसएफ की कथित गोलीबारी में चार लोग मारे गए थे। सीएम बनर्जी ने इस घटना को लेकर पहले ही सीआईडी जांच के आदेश दिए हैं।

शाम को जारी आदेश के तहत जिन शीर्ष स्तर के अधिकारियों की पुराने पदों पर बहाली की गई है, उनमें पुलिस महानिदेशक वीरेंद्र, अतिरिक्त महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) जावेद शमीम और महानिदेशक सुरक्षा विवेक सहाय शामिल हैं।

Exit mobile version