Site icon Yashbharat.com

पद्मावत को सुप्रीम कोर्ट से मिली हरी झंडी, सभी राज्यों में होगी रिलीज

padmavati

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट से संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत को बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने आदेश जारी किया है कि फिल्म 25 जनवरी को सभी राज्यों में रिलीज होगी। कोर्ट चार राज्यों में फिल्म बैन पर फैसला सुनाते हुए कहा कि राज्यों का फिल्म पर बैन संवैधानिक नहीं है।

कोर्ट ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना राज्यों की जिम्मेदारी है। बता दें कि फिल्म को राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश और गुजरात ने बैन कर दिया था जिसके खिलाफ इस फिल्म के मेकर्स सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे।

Exit mobile version