Site icon Yashbharat.com

पद्मावत’ के बाद ‘लवरात्रि’ पर बवाल, विश्व हिंदू परिषद ने दी स्क्रीनिंग रोकने की धमकी

images 66

फ़िल्म डेस्क। संजय लीला भंसाली की ‘पद्मावत’ के बाद अब विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने आयुष शर्मा की डेब्यू फिल्म ‘लवरात्रि’ पर आपत्ति जताई है. बता दें कि आयुष बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान ख़ान के बहनोई हैं. वीएचपी को नाराज़गी है कि फिल्म का नाम हिंदू त्यौहार से मिलता-जुलता है, जो धार्मिक भावनाएं भड़का सकता है.

सलमान ख़ान के बैनर में ‘लवरात्रि’ का प्रोडक्शन हो रहा है. वीएचपी ने कहा कि फिल्म से हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं, इसलिए इसकी स्क्रीनिंग नहीं होने दी जाएगी.

विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया, “हम देश के किसी सिनेमाघर में फिल्म की स्क्रीनिंग नहीं होने देंगे. हम नहीं चाहते कि हिंदुओं की भावनाएं आहत हों.”

उन्होंने कहा, “हिंदू त्यौहार नवरात्रि से इसका नाम बनाया गया है, जो इसके नाम को बिगाड़ता है.”

गुजरात की पृष्ठभूमि पर आधारित इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में एक जोड़े की लव स्टोरी दिखाई है, जिनका प्यार नवरात्रि के दौरान परवान चढ़ता है. फिल्म में आयुष शर्मा और वरीना हुसैन लीड किरदार में हं.

सुल्तान’ और ‘फैन’ में असिस्टेंट डायरेक्टर रह चुके अभिराज मीनावाला फिल्म निर्देशन कर रहे हैं.

Exit mobile version