Site icon YASHBHARAT.COM

पद्मावत की सफलता के पीछे जया बच्चन का है अहम रोल, एक्ट्रैस ने खोला राज

2018 2image 14 31 530188290ipiccy collage ll

मुंबई: फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की फ‍िल्‍म पद्मावत रिलीज हो गई हैं। फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी की पत्नी का किरदार निभा रही अदिति राव हैदरी ने फिल्म में खुद को साबित किया है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि अदिति राव हैदरी को ये रोल मिला कैसे? इस राज से खुद अदिति ने परदा उठाया है। अदिति ने बताया कि वह इस बात से बेहद खुश हैं कि मशहूर अभिनेत्री जया बच्चन ने फिल्म ‘पद्मावत’ के लिए फिल्मकार संजय लीला भंसाली को उनके नाम की सिफारिश की। अदिति ने इसमें सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी की पत्नी मेहरुनिसा का रोल निभाया है।

अदिति से जब ये पूछा गया कि जया बच्चन ने उनका नाम क्यों सुझाया? तो उनका कहना था कि जब बड़ों का आशीर्वाद मिलता है, तो उस पर सवाल नहीं किया जाता।  पद्मावत तमाम विवादों के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म ने अब तक 156 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है।

Exit mobile version