पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने कहा- तीर्थ में भगवान की प्रतिमा तो सामान्य किंतु भक्त मां शबरी का मंदिर, यह अनूठा है

wp 1686846544639

Shri Harihar Tirth तीर्थ में भगवान की प्रतिमा स्थापित होने सामान्य है किंतु भक्त की प्रतिमा यह अनूठा और भगवान के प्रति सच्चे श्रद्धा भाव को प्रगट करता है। हरिहर तीर्थ में माता शबरी के मंदिर निर्माण के संकल्प को जब मैने पढ़ा तो अचंभित थी।

यह विचार श्री हरिहर तीर्थ में पहुंचीं देश की प्रसिद्ध लोक गायिका  पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि भक्त शबरी का जो प्रसंग रामायण में है वह अद्भुद है। हम रामायण पाठ करते हैं शबरी माता के इस प्रसंग को पढ़ते हैं फिर आगे बढ़ जाते हैं जबकि यह सर्वाधिक महत्वपूर्ण प्रसंग है।

wp 1686846681061

मालिनी अवस्थी ने कहा कि सबरी के भक्ति भाव से यह प्रेरणा मिलती है कि भगवान सिर्फ प्रेमभाव के भूखे हैं। फिर वह सबरी की कुटिया ही क्यों न हो उनके जूठे बेर ही क्यों न हों यह हमें सिखाता है कि आतिथ्य का भाव होना जरूरी है अतिथि के रूप में भगवान कब आ जाएं।

wp 1686846599268

मालिनी अवस्थी ने हरिहर तीर्थ के निर्माण के संकल्प के लिए संजय पाठक की प्रशंसा की साथ ही विजयराघवगढ़ की जनता को भी भाग्यशाली बताया जो उन्हें इस तीर्थ में वास करने का अवसर मिल रहा। पद्मभूषण मालिनी अवस्थी ने लोकगीत से माहौल को राम मय बना दिया। जगतगुरु ने भी एक चौपाई से सबरी के महत्व को बता कर सभी को भावुक होने पर विवश कर दिया गुरुवर ने मालिनी दीदी की प्रशंसा की।

wp 1686846681061

आपको बता दें कि मालिनी अवस्थी एक भारतीय लोक गायिका हैं। वह हिन्दी भाषा की बोलियों जैसे अवधी, बुंदेली भाषा और भोजपुरी में गाती हैं। वह ठुमरी और कजरी में भी प्रस्तुत करती हैं। भारत सरकार ने उन्हें नागरिक सम्मान पद्म श्री से 2016 में सम्मानित किया।