Site icon Yashbharat.com

पथरिया विधायक के पति को गिरफ्तार करने दमोह पहुंचे एसटीएफ एडीजी

yashbharat breaking

दमोह। पथरिया विधायक रामबाई सिंह परिहार के पति गोविंद सिंह की गिरफ्तारी के लिए दमोह एसपी हेमंत चौहान ने 5 टीमों का गठन किया है। इसके अलावा एसटीएफ एडीजी विपिन महेश्वरी भोपाल से दमोह पहुंचे हैं।

उनके साथ भी टीम पहुंची है जो गोविंद सिंह की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही हैं। ज्ञात हो कि करीब डेढ़ साल पहले हटा निवासी कांग्रेसी नेता देवेंद्र चौरसिया हत्याकांड में विधायक रामबाई के पति गोविंद सिंह और करीब 22 लोग आरोपित बनाए गए थे, जिसमें से पुनः विवेचना के बाद रामबाई के पति गोविंद सिंह का नाम एफआइआर से हटा दिया गया था।

बाद में हटा न्यायालय में पीठासीन अधिकारी ने गोविंद सिंह को भी आरोपित बनाते हुए उन्हें कोर्ट में पेश होने के लिए आदेशित किया था। इसके बाद से ही गोविंद सिंह फरार हैं।

इसी मामले को पीड़ित परिवार ने सुप्रीम कोर्ट में भी अपनी याचिका दायर कर शिकायत दर्ज कराई थी कि दमोह पुलिस आरोपित गोविंद सिंह को गिरफ्तार नहीं कर रही है। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने एक आदेश जारी किया था कि तत्काल आरोपित को गिरफ्तार किया जाए। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस विभाग में खलबली शुरू हुई और अब गोविंद सिंह की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। News Updating…

Exit mobile version