Site icon Yashbharat.com

पत्रकार ने कहा- मेरे पास बंगला है, पनामा है, पैराडाइज़ है, लोग बोले- हमारे पास सारे दाग धोने वाला मोदी डिटर्जेंट है

pm modi 2017112 114919 02 11 2017

23 2दिल्‍ली । महानायक अमिताभ बच्चन का नाम पनामा पेपर्स के बास पैराडाइज़ पेपर्स में भी आने पर सोशल मीडिया में लोग उनपर निशाना साध रहे हैं। इसी कड़ी में पत्रकार और न्यूज़ एंकर अभिसार शर्मा ने अमिताभ बच्चन की चुटकी ली है।

अभिसार ने ट्विटर पर बिग बी की खिंचाई की जिसके बाद लोगों के मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं। दरअसल पैराडाइज़ पेपर्स से खुलासा हुआ है कि अमिताभ बच्चन (केबीसी) के 2000-02 में प्रसारित पहले संस्करण के बाद बरमूडा की एक डिजिटल मीडिया कंपनी के शेयरधारक बने थे। साल 2004 में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के लिबरलाइज्ड रिमिटेंस स्कीम शुरू करने से पहले तक सभी भारतीयों को विदेश में किए गए निवेश की जानकारी आरबीआई को देनी होती थी। ये साफ नहीं है कि अमिताभ बच्चन ने ये जानकारी आरबीआई को दी थी या नहीं। इससे पहले पनामा पेपर्स में भी अमिताभ बच्चन का नाम आया था। हालांकि 2015 में पनामा पेपर्स में नाम आने के बाद भी अभी तक बिग बी पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हो पाई है। लोग अब पैराडाईज़ पेपर लीक होने के बाद अमिताभ बच्चन पर निशाना साध रहे हैं।

Exit mobile version