Site icon Yashbharat.com

पत्रकारों को देख गुस्से से लाल हुए पूर्व सीएम कमलनाथ, बोले इनको धक्का देकर भगाओ

31 10 2020 kamalnath2 20201031 181944

पत्रकारों को देख गुस्से से लाल हुए पूर्व सीएम कमलनाथ, बोले इनको धक्का देकर भगाओ मातंग समाज के कार्यक्रम में पहुंचे। दरअसल, यहां पत्रकार कार्यक्रम का कवरेज करने पहुंचे थे। जहां उन्होंने खुले मंच से पत्रकारों को धक्का देकर भागने की बात कही।

बताया गया कि कमलनाथ ने समाज के लोगों से उकसाते हुए कहा कि पत्रकार समाज का कार्यक्रम बिगड़ने आए है। जिसके बाद कमलनाथ के बॉडीगार्ड ने पत्रकारों को धक्का देकर भगा दिया। वहीं पत्रकारों की नाराजगी का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा पत्रकारों से चर्चा करते दिख रहे हैं।

विवादित बयान दिया

इसके अलावा ‘बेरोजगार महा पंचायत’ में अपने भाषण के दौरान कमलनाथ सरकार ने प्रदेश सरकार को लेकर भी विवादित बयान दिया। समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार उन्होंने कहा कि ‘मुझे ताज्जुब होता है ।

कि यहां कैसी सरकार चल रही है? जिस सरकार की प्राथमिकता नौजवान ना हो, उस सरकार को लात मारकर हटाना चाहिए। मैं इन कठोर शब्दों का प्रयोग इसलिए कर रहा हूं क्योंकि आप (युवा) हमारा भविष्य हैं। आज मध्य प्रदेश में कोई निवेश नहीं आ रहा है।’ इस दौरान उन्होंने इन्‍वेस्‍टर मीट पर भी निशाना साधा।

Exit mobile version