jabalpur

पति से हुआ विवाद धुआंधार में कूंदने पहुंची महिला को, आरक्षक ने बचाया

जबलपुर नगर संवाददाता। घर में किसी बात को लेकर पति से विवाद हो गया तो महिला नाराज होकर धुआंधार पहुंची जहां पर रेलिंग में चढ़ कर छलांग लगाने वाली ही थी कि मौजूद आरक्षक तत्काल हरकत में आया और मौके पर पहुंच कर महिला की जान बचा ली। महिला को पुलिस थाने लाया गया जहां पूछताछ के बाद इस मामले की सूचना उसके परिजनों को दी गई। इस संबंध में भेड़ाघाट थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुये बताया कि जबलपुर के उप नगरीय क्ष्ेात्र की रहने वाली एक महिला का पति शराब पीने का आदि है जिसके कारण आये दिन उसका विवाद होता रहता है बीती रात भी उसका पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिससे महिला आज सुबह 5 बजे घर मते बिना किसी को बताये आटो मे सवार होकर धुआंधार पहुंची धुआंधार पहुंचने के बाद वह कुछ देर तक इधर उधर धूमती रही और रेलिंग के पास पहुंची जहां पर वह रेलिंग में चढऩे वाली ही थी कि इसी दौरान मौके पर उपस्थित एक आरक्षक दौंड़ते हुये वहां पहुंचा और धुआंधार पर छलाग लगाने के पूर्व आरक्षक ने उसकी जान बचा ली। पुलिस के मुताबिक थाने लाकर इस मामले की सूचना महिला से पूछताछ करने के बाद परिजनों को सूचना दी गई सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचे परिजनों को पुलिस ने महिला को समझाईश देने के बाद उनके सुपुद्र्र कर दिया गया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply