Site icon Yashbharat.com

पत्नी करेगी ये काम तो पति होगा निहाल और सदा बना रहेगा मालामाल

2018 3image 11 37 363789840shadi ll

धर्म डेस्क। हिंदू पुराणों के अनुसार पति-पत्नी एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। एक के बिना दूसरा अधूरा है। कहते हैं हर कामयाब आदमी के पीछे एक औरत का हाथ होता है। विवाह जैसे पवित्र बंधन में बंधने के बाद तो पति का जीवन पत्नी के भाग्य के साथ जुड़ जाता है। पत्नी द्वारा किए गए प्रत्येक अच्छे-बुरे कर्म का फल पति को भी भोगना पड़ता है। ज्योतिष विद्वानों के अनुसार कुछ ऐसे उपाय हैं जिन्हें पत्नी करेगी तो उसका पति होगा निहाल और सदा बना रहेगा मालामाल। उनके काम में आ रही बाधाएं सदा के लिए समाप्त हो जाएंगी और आप सुखी वैवाहिक जीवन का आनंद ले सकेंगी। आईए जानें, कौन से हैं वो काम-

घर की गृहलक्ष्मी सूर्योदय से पूर्व मुख्यद्वार पर गंगा जल छिड़के, स्वास्तिक, ॐ, श्रीगणेश, शुभ-लाभ बनाए और रंगोली सजाए। इससे रात में एकत्रित हुई नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाएगी तथा घर के भीतर प्रवेश नहीं कर पाएगी और मां लक्ष्मी जी के आने का मार्ग प्रशस्त होगा। शास्त्रों के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर शुभ धार्मिक चिन्ह बनाने से सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

इस उपाय के बाद पति-पत्नी दोनों मिलकर दक्षिणावर्ती शंख में केसर मिला जल भर कर भगवान विष्णु का अभिषेक करें। महालक्ष्मी को प्रसन्न करने का ये अचूक उपाय है।

मां लक्ष्मी के सामने आसन बिछाकर बैठ जाएं और कमलगट्टे की माला पर इस मंत्र का कम से कम एक माला जाप करें। आर्थिक परेशानियां समाप्त होंगी। मंत्र- ऊँ श्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै श्रीं श्रीं ऊँ नम:

Exit mobile version