Site icon Yashbharat.com

पति की बेबफाई से धुआंधार में कूदने पहुंची महिला एक ही छत में सौतन को रखने तैयार नहीं..पुलिस ने यूं समझाया

optimized 16a3

जबलपुर। भेड़ाघाट के धुआंधार में बीती रात फिल्मी स्टाइल में एक महिला ने जमकर हंगामा मचाया। महिला आत्महत्या करने धुआंधार पहुंची थी लेकिन जब उसे अपने दो बच्चों का ध्यान आया तो उसने इरादा बदल दिया और पुलिस के पास पहुंच गई।

दरअसल भेड़ाघाट थाना में सूचना मिली कि हनुमानताल क्षेत्र की एक महिला आत्महत्या करने के लिए पहुंची है, पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर महिला को अपने कब्जे में लिया और आत्महत्या करने का कारण पूछा। महिला का कहना था कि वह अपने पति की बेबफाई और सौतन से परेशान होकर आत्महत्या करने जा रही थी।
एक ही छत में सौतन रहे बर्दाश्त नहीं कर सकती
भेड़ाघाट पुलिस के अनुसार आत्महत्या करने पहुंची 38 साल की महिला का कहना था कि उसकी पति की एक बीबी और जिसे वह मेरे साथ ही रखता है। लेकिन मुझसे ये बर्दाश्त नहीं होता है, दूसरी बीबी के कारण पति उसके बच्चों पर भी ध्यान नहीं देता है।

पति को डराने के लिए किया सब नाटक
पुलिस का कहना है कि महिला अपने पति को डराना चाहती थी इसलिए वह हनुमानताल से भेड़ाघाट पहुंची थी, जहां से उसने एक युवक के फोन से पुलिस को इसकी सूचना दी की वह आत्महत्या करना चाहती है।

थाने बुलाकर पति को दी समझाइश
पुलिस ने बताया कि महिला के पति को थाना बुलाकर समझाइश दी गई वह दोबारा ऐसे हालात घर में न बनाए। पहली पत्नी जो चाह रही है वह जल्द से जल्द हो ऐसा प्रयास किए जाए।

Exit mobile version