Site icon Yashbharat.com

पति की दूसरी शादी में पहली पत्नी ने किया हंगामा

2018 3image 11 37 363789840shadi ll

मंदसौर। सीतामऊ फाटक क्षेत्र में गुरुवार को एक होटल में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन की विदाई से पहले जमकर हंगामा हुआ। दरअसल, विदाई की रस्म के दौरान एक महिला अपने परिजनों के साथ वहां पहुंची। उसने कहा कि दूल्हा मेरा पति है और 12 साल पहले हमारी शादी हुई थी, दो बच्चे भी हैं। हमारा विवाद कोर्ट में चल रहा है, तलाक भी नहीं हुआ उससे पहले पति दूसरी शादी कैसे कर सकता है।

इस घटनाक्रम के दौरान पूरा दृश्य ही बदल गया। सड़क पर महिला अपने पति की दूसरी शादी का विरोध जताते हुए चिखती रही। उसने ससुराल पर परेशान करने के आरोप भी लगाते हुए कहा कि 8 माह पहले पति ने घर से निकाल दिया था। महिला ने दूल्हा- दुल्हन की गाड़ी को रोकने की कोशिश की लेकिन वह नहीं रुकी। इसके बाद वह भी पीछे-पीछे अन्य वाहन से चली गई।

जानकारी अनुसार गुरुवार को सीतामऊ फाटक क्षेत्र स्थित एक होटल में जावरा निवासी मुस्तकीम उर्फ शानू पटेल का निकाह मंदसौर की ही एक युवती से हुआ। जिसके बाद विदाई के लिए पूरा परिवार होटल से बाहर आ चुका था। तभी आलोट निवासी महिला फिरदोस उर्फ बीना अपने दादा इकबाल हुसैन, चाचा शाकिर हुसैन एवं भाई जावेद इमरान कुरेशी के साथ यहां पहुंची।

उसने शादी का विरोध करते हुए कहा कि मुस्तकीम उसका पति है और उसका तलाक भी नहीं हुआ है। करीब आधे घंटे तक हंगामा चलता रहा। इस दौरान यहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। कु छ देर बाद दूल्हा-दुल्हन कार में बैठकर चले गए।

Exit mobile version